पालक मुठिया

#CA26
सुबह नाश्ते में या रात के डिनर में कुछ झटपट जल्दी बन जाए और हेल्दी पर हो ऐसे ही पालक के मुठिया बनाए हैं जो हर कोई बना भी सकता है बनाना बहुत ही आसान है गर्मियों के मौसम में कुछ हल्का-फुल्का खाया जाए और कम समय लगे रसोई घर में तो ऐसी ही बढ़िया यह रेसिपी है।
पालक मुठिया
#CA26
सुबह नाश्ते में या रात के डिनर में कुछ झटपट जल्दी बन जाए और हेल्दी पर हो ऐसे ही पालक के मुठिया बनाए हैं जो हर कोई बना भी सकता है बनाना बहुत ही आसान है गर्मियों के मौसम में कुछ हल्का-फुल्का खाया जाए और कम समय लगे रसोई घर में तो ऐसी ही बढ़िया यह रेसिपी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक के पत्ते को अच्छी तरह से धोकर उसे बारीक काट ले और उसमें नमक लाल, मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर,हल्दी पाउडर, गरम मसाला, डालें और मिक्स करें साथ में हरा धनिया भी डालें।
- 2
अब एक मसाला बनाना है जीरा और लहसुन को अच्छी तरह से कुट लेना है इससे मुठिया में बहुत ही बढ़िया फ्लेवर आएगा
- 3
और एक अलग से पेस्ट डालेंगे जिसमें हरी मिर्च लहसुन,अदरक की पेस्ट डालेंगे अब उसमें गेहूं का आटा सूजी और बेसन डालेंगे। नमक डालेंगे और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करेंगे नींबू का रस डालेंगे एक चम्मच चीनी डालकर मिक्स करेंगे और आटा गुंदे थोड़ा सा पानी डालकर पराठे जैसा आटा तैयार करेंगे।
- 4
छोटे-छोटे मुठिया के आकार बनाकर मुठिया तैयार करेंगे और स्टीमर को गर्म करेंगे ग्रीस की हुई थाली में उसे रख देंगे और 15 मिनट के लिए उसे भाप लेंगे ठंडा कर लेंगे और फिर से काटेंगे
- 5
तड़का करने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमें राई जरा सोते होने पर सफेद तिल डालेंगे हरी मिर्च डालेंगे करी पत्ता डालेंगे हींग डालेंगे और मुठिया डालकर ऊपर नीचे अच्छी तरह से टॉस करते हुए मिक्स करेंगे 5 मिनट के लिए उसे मीडियम से धीमी आंच पर रखेंगे ताकि क्रिस्पी हो जाए ऊपर से हरा धनिया और सफेद तिल डालकर गार्निश करके गरम-गरम पालक मुठिया को चाय या चटनी के साथ एंजॉय करेंगे।
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (8)