कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला सामग्री 1/2 जीरा धनिया मेथी..सभी को 2 मिनट्स सूखा भूनिये और पीसकर मसाला तैयार कर लीजिये.
- 2
पालक से डंडिया तोड़कर धो लीजिये और उबालकर पीसकर पेस्ट बना लीजिये..
- 3
स्वीटकार्न धोकर साफ कर लीजिये और उबाल लीजिये.
- 4
प्याज अदरक हरी मिर्च और लहसुन पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिये.
- 5
बेसन को किसी छोटी कढ़ाई में डालकर सूखा ही हल्का ब्राउन होने तक भून कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
- 6
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, प्याज़ पेस्ट डालिये और तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे..टमाटर मिलाइये और तेल अलग होने तक भूनिये भूनिये उसके बाद हल्दी लाल मिर्च और जो मसाला आपने बनाया था मिलाइये और तेल अलग होने तक भूनिये..पालक पेस्ट और स्वीटकार्न मिलाइये..
- 7
भुने बेसन को 1 कप पानी में घोल कर डाल दीजिये(सब्जी में तरी को अगर पतला रखना है तो आवश्यकतानुसार पानी डाल सकते हैं). 5 मिनट्स कम आंच पर पकाइये..गरम मसाला डालकर मिलाइये और गैस बंद कर दीजिये
- 8
स्वीट कॉर्न पालक करी तैयार है.. प्याले में निकालिये और क्रीम और स्वीट कॉर्न डालकर सजाइये. चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.🌹🌹
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स