कॉकटेल फ्रैंकी
कुकिंग निर्देश
- 1
रात भर छोलों को भिगोकर सुबह 5 से 6 सिटी लगा दे
- 2
ठंडा होने पर मिक्सर में दरदरा पीस लें या हाथ से मसल लें
- 3
मूंग दाल को 2 घंटे भिगो दे ।पैन में 1/2 कप पानी व चुटकी भर हल्दी डालकर धीमी आंच पर रख दे।
- 4
दाल को आधा कच्चा व आधा पक्का बना ले
- 5
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर प्याज डाले
- 6
गुलाबी होने पर उसमे हरी मिर्च व लहसुन का पेस्ट डाले ।अच्छे से मिलाये
- 7
अब इसमें छोले व दाल दाल दे।नमक डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर रखे
- 8
गरम मसाला,शक्कर व निम्बू का रस डालकर अच्छी से मिला ले
- 9
अब गेस बन्द करके मूंगफली पिसी हुई व नारियल का चूरा डाले।
- 10
मैदे में पालक प्यूरी,नमक व अजवाइन डालकर पानी की सहायता से आटा गूंथ लें।
- 11
धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 12
इसकी 8 छोटी छोटी लोइया बनाकर बेल लें
- 13
तवा गरम करके रोटियों को दोनों ओर से हल्का सेक ले
- 14
एक रोटी ले उसपर पिज़्ज़ा स्प्रेड लगाए फिर म्योनीज लगाए
- 15
इसके ऊपर भरावन का मिश्रण रखे
- 16
ऊपर से चीज़ को खीस करके डाले
- 17
दोनों तरफ से बंद करे।
- 18
तवा गरम कर दोनों ओर से लाल होने तक सेक ले सभी रोटियों को इसी तरह बना ले
- 19
गरमा गरम इमली की चटनी या सॉस के साथ परोसें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
sona hirani को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स