स्प्रिंकल्ड पिनव्हील

#त्यौहार किसी भी त्यौहार में आसानी से बनाई जाने वाली यह स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगी
स्प्रिंकल्ड पिनव्हील
#त्यौहार किसी भी त्यौहार में आसानी से बनाई जाने वाली यह स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बिस्किट्स को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ें और मिक्सर जार में रखें,महीन पीस लें,अब इस पाउडर को समान दो हिस्सों में बांट लें
- 2
एक भाग में कोको पाउडर मिलाएं,अच्छी तरह मिला लें, अब उसमें 5 टेबिल चम्मच कंडेंस्ड मिल्क डालें
- 3
अच्छी तरह मिलाएं और गूंथ लें, इसी प्रकार दूसरे भाग को भी गूंथ लें, अब बटर पेपर रखकर उसपर कोई भी एक भाग रखें
- 4
ऊपर और एक बटर पेपर रखकर बेलन की मदद से चकोर बेल लें, इसी तरह दूसरा भाग भी बेल लें, अब चाकलेट वाला भाग दूसरे भाग के ऊपर रखें,
- 5
एकदम किनारें स्प्रिंक्लर फैलाएं, अब बटर पेपर के साथ दबाते हुए दोनों रोटियों को रोल कर दें, इस रोल को कम से कम 2 घंटा फ्रीजर में सेट होने के लिए रखें
- 6
निकालकर पहले किनारों को काटकर अलग रखें और फिर 1 इंच टुकड़ों में काट लें, चाय, काफी, जूस आदि के साथ परोसें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स