मूंग दाल बर्फी (Moong dal barfi recipe in Hindi)
#त्यौहार
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो कर 3 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। फिर इसका पानी निकालकर मिक्सी में बारीक पीस लेंगे।
- 2
अब गैस पर कड़ाही रखेगें। घी डाले।घी जब गर्म हो जाए पहले 1 चमच्च आटा डालेंगे फिर पिसी दाल डाल देंगे।आटा इसलिए डालेंगे ताकि दाल कड़ाही में चिपके नही।दाल को धीमी आंच पर गुलाबी सेक लेंगे।
- 3
दाल जब सिक जाय उसमे खोया डालकर 2 मिनट ओर भून लेंगे।इलाइची पाउडर और 1/2 काजू बादाम मिक्स कर गैस बंद कर देंगे।ओर प्लेट में निकाल लेंगे। 1 प्लेट को पहले से घी लगाकर बर्फी जमाने के लिए तैयार कर लेंगे।
- 4
अब चासनी तैयार करेंगे। गैस पर कड़ाही रखेगें।1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालेंगे।चलाते हुए 3 तार की चासनी तैयार करेंगे।अब बने हुए मिश्रण को इसमे डालकर अच्छी से मिक्स कर पहले से घी लगी प्लेट में इसे अच्छी से फैला देंगे।ऊपर से कटे काजू बादाम डाल देंगे।
- 5
ओर जब थोड़ा ठंडा हो जाए इसे अपनी मनपसंद सैप में काट लेंगे।
- 6
आपकी मूंग दाल बर्फी तैयार हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sunita Shah को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स