कॉफ्रेअल चिकन कप आम के सॉस के साथ
कॉफ्रेअल चिकन कप आम के सॉस के साथ
कुकिंग निर्देश
- 1
पके हुए चावल को मिक्सर जार में डालकर इसमें, चीज़,काजू का पेस्ट,प्याज़ का पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, बारीक कटा हुआ नारियल, और बिरयानी मसाला डालकर बारीक पीस लें
- 2
अब इसमे नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन डालें, अब इसमें ठंडा बटर और कॉर्न फ्लौर डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 3
अब इस मिश्रण को फॉयल लगाकर कैनपी में शेप देकर बीच में थोड़े बीन्स डालकर इन्हें प्रीहीट ओवन में 180*c पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक कर दें
- 4
चिकन कैफरेल बनाने के लिए, एक पैन में काली मिर्च, ज़ीरा, धनिया, दालचीनी, लौंग इलायची अदरक और लहसुन डालकर अच्छे से भून लें अब इस भूने हुए मसाले को मिक्सर जार में डालकर इसमें हरी मिर्च
- 5
हरा धनिया, पुदीना नमक और चीनी डालकर पेस्ट बना लें
- 6
अब इसे बारीक कटे हुए चिकन के पीस में डालकर अच्छे से मिक्स करें, अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें और आधे घंटे के लिए मैरीनेट करने के लिए छोड़ दें
- 7
अब एक पैन में तेल और बटर डालकर गरम करें अब इसमें मैरीनेट चिकन डाल दें और इसे सूखा होने तक पकायें
- 8
आम का सॉस बनाने के लिए, एक पैन में बटर मेल्ट करें अब इसमें आम की प्यूरी, कटी हुई लाल मिर्च, लहसुन,काली मिर्च का पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं अंत नींबू का रस डालें
- 9
और गाढा होने तक पकाएं
- 10
अब राइस कैनपी को ओवन से निकाल कर इसमें कैफरल से भरें, ऊपर से गार्लिक मायोनाइस, आम का सॉस और चिल्ली, टोमेटो के पीस और ऊपर से काले तिल डालकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स