वेज मंचाऊ सूप (Veg manchow soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नूडल्स को उबाल लेंगे और इसे ठंडा होने देंगे।फिर इसमें 1 चमच्च कॉर्न फ्लोर अच्छी तरह मिक्स करेंगे।और इसे गर्म तेल में हल्का गुलाबी तल लेंगे।
- 2
अब एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबलने रखेंगे।अब इसमें कटी पत्ता गोभी 2 चमच्च, गाजर कटी 2 चमच्च ओर 1/4 कप धनिया पत्ती डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर ढक कर उबलने देंगे।फिर इसका पानी अच्छी तरह छान कर निकाल लेंगे।
- 3
अब गैस पर कड़ाही रखेंगे।2 चमच्च तेल डालेंगे।कटी हरी मिर्च, लहसुन,ओर अदरख डालकर 1/2 मिनट भुनेगें।फिर बाकी बचे पत्ता गोभी ओर गाजर डाल देंगे।कटी प्याज डालकर 1 मिनट भून लेंगे।सोया सॉस ओर रेड चिली सॉस दाल देंगे। पत्ते वाली प्याज डाल देंगे।नमक और काली मिर्च पाउडर डाल देंगे फिर उबली सब्जी का पानी डाल देंगे।
- 4
अब 1 कटोरी में 2 चमच्च कॉर्न फ्लोर ओर थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लेंगे।और इसे सूप में थोड़ा -थोड़ा डालकर अच्छी से मिक्स करेंगे।अगर सूप गाढा लगे तो उसमे थोड़ा पानी डालकर 1 उबाल आने तक पकने देंगे।अब इसमें 1/2 चमच्च वेनेगर डाल देंगे।गैस बंद कर देंगे।
- 5
आपका वेज मंचाऊ सूप तैयार है।अब इसे 1 बाउल में निकाल लेंगे।ऊपर से नूडल्स ओर हरी प्याज डालकर गरमा गर्म सर्व करेंगे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sunita Shah को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स