कुकिंग निर्देश
- 1
तिल गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए. गैस पर पैन गरम कीजिए और इसमें तिल डाल दीजिए. तिल को लगातार चलाते हुए इनके हल्का सा फूलने और हल्का सा रंग बदलने तक भून लीजिए. तिल के फूल जाने के बाद, इन्हें एक थाली में निकाल लीजिए.
- 2
तिल भूनने के बाद, कढा़ई में घी डाल दीजिए और इसे पिघलने दीजिए. घी के पिघल जाने पर कढ़ाई में गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डाल दीजिए. फिर्, इसमें चौथाई कप पानी डाल दीजिए और गुड़ को पिघलने तक पका लीजिए. बीच-बीच में इसे चलाते रहिए. थोड़ी देर में चाशनी तैयार हो जाएगी.
- 3
जब तक चाशनी बनकर तैयार हो, तब तक तिल पीस लीजिए. तिल पीसने के लिए, मिक्सर जार में तिल डाल दीजिए और इन्हें हल्का दरदरा पीस लीजिए. अब, चाशनी चैक कर लीजिए. गुड़ अच्छे से पिघल गया है. इसे 1 से 2 मिनिट और पकाया गया है. गैस धीमी कर लीजिए.
- 4
इसके बाद, पिसे हुए तिलों को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए. इन्हें धीमी गैस पर मिक्स करते हुए तब तक पकाइए जब तक कि ये अच्छे से आपस में मिल न जाएं. इस मिश्रण में दरदरी कुटी हुई इलाइची भी डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
- 5
बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए. फिर, बर्फी के मिश्रण को प्लेट में जमने के लिए डाल दीजिए. ठंडा होने पर काट कर परोसे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स