पोहा आलू के कटलेट (Poha aloo ke cutlet recipe in hindi)

पोहा आलू के कटलेट (Poha aloo ke cutlet recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम पोहा को पिस लेंगे आटे की तरह और आलू को उबाल लेंगे। प्याज हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लेंगे।
- 2
अब उबले हुए आलू को कदुकस कर लेंगे। अब पोहा के आटे मे सब मिला देंगे सब मसाले भी मिला देंगे और अच्छा सा गूंद लेंगे। थोड़ा थोड़ा पानी भी इसतमाल करेंगे। कुयकी पोहा पानी को सोखता है। हमारा मिश्रण ना जायदा सख्त ना पतला होना चाइये बस नर्म होना चाइये। अब इसको हम 10 मिनट के लिये ढक कर रख देंगे।
- 3
अब हम थोडा तैल लेकर इसको हल्का सा और गूंदे गे ताकि य अच्छे से नर्म हो जाए अब हम इसको तैल की मदद से सीधा सीधा बेल कर कटलेट के आकार मे काट लेंगे। जिस तरह चित्र मे प्रकाशित है।
- 4
अब हम एक कड़ाई मे तेल को मध्यम आंच पर गरम कर लेंगे। तेल जब गरम हो जाए तो हम सब कटलेट को तेल मे डाल देंगे। और थोड़ा ही तल कर इसको निकाल लेंगे। फिर दो मिनट के लिये छोड़ देंगे। दो मिनट बाद हम इसको तेज आंच पर तलेगे जिससे ये सुनहरा और करारा हो जाएंगे।
- 5
लीजिए आपके आलू पोहा के कटलेट तयार इसको आप पुदीना चटनी लाल चटनी के साथ खाये और खिलाये। आशा करता हु आपको ये आसान सी विधि पसंद आयी होगी। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स