खस्ता दाल कचौडी़ (Khasta dal kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले परात में मैदा छान लें। इसमें तेल, नमक, अजवायन डालकर मिला लें। हल्के हाथों से तेल मिलाएं तथा मीठा सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर हल्का हल्का मिला लें। थोड़ा नरम आटा लगाना है।आटे की तरह दबा कर नहीं गूंथना। सिर्फ हल्के हाथों से मिलाकर आटा लगाना है। अब गीले कपड़े से ढक कर रख दें।20-25 मिनट तक आराम दें।
- 2
अब भरावन के लिए कड़ाही में तेल गरम करें। फिर इस में जीरा तड़के।अब अजवायन डालकर हल्का भून लें।अब बेसन डालकर हल्की आंच पर धीरे धीरे भून लें। जब थोड़ा भून जाए तब उड़द दाल जिसे दो घंटे भिगो कर रखा था दरदरा पीस कर (बिना पानी डाले) मिला लें। अच्छी तरह से भून लें।अब सारे मसाले मिला लें। भरावन तैयार है।
- 3
कसूरी मेथी डालकर मिला लें।इसे ठंडा होने दें
- 4
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर रख दें। इसे हल्का बेलें किनारे से हल्का दबाते जाए फिर हथेली पर रखकर एक चम्मच जितना भरावन डालकर सील कर लें और हल्का बेलन से बेलें या हाथ से ही बीच में से हल्का दबा कर रख दें।अब मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- 5
खस्ता दाल कचौड़ी तैयार है।इसे चटनी,चने या आलू की खटी मीठी सब्जी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स