केसर राजभोग (Kesar rajbhog recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध उबालें और दही डालकर छेना बना लें |सूती कपड़े मे छान कर पानी अलग करें और छेना को ठंडे पानी मे धो लें |अब छेना की पोटली 1घंटे लटका कर छोड़े जिससे सारा पानी निकल जाए |
- 2
केसर को थोड़े से पानी(गरम)मे भीगा दें |
- 3
अब छेना को ग्राइंडर मे डालकर 3-4चक्कर दें |प्लेट मे निकालें, अरारोट, बेकिंग पाउडर और रंग डालकर अच्छे से मिला लें और आटे जैसा एक साथ करें |
- 4
छोटी लोई लें और मेवे स्टफ करें और अच्छे से बंद करें बॉल जैसे बना लें |
- 5
पानी मे चीनी डालें व केसर का पानी भी डाल दें |जब पानी मे उबाल आने लगें तब छेना के बॉल डालें और ढककर 5मिनट पकने दें |
- 6
1/4कप पानी मे मैदा घोलें और इज़ पानी को चाशनी मे डाल दें |और 5-6मिनट पकने दें |
- 7
अब ढक्क्न उतारें और राजभोग को पलट दें |5-6मिनट बिना ढ़के और पकने दें |
- 8
ठंडा होने पर सर्व करें |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11744194















कमैंट्स