सूजी पास्ता (Suji pasta recipe in hindi)

सूजी पास्ता झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है हेल्दी नाश्ता है और सभी को बहुत पसंद आता है
सूजी पास्ता (Suji pasta recipe in hindi)
सूजी पास्ता झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है हेल्दी नाश्ता है और सभी को बहुत पसंद आता है
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई गर्म करें उसमें एक चम्मच तेल डालें और सूजी डाले और टेस्ट के अनुसार हल्का नमक डालें और पानी डालकर हलवे की तरह उसको बना ले जब तक पकाएं जब तक वह एक साथ आटे के डो की तरह ना हो जब सूजी को निकाल कर एक चम्मच तेल डाल कर हाथो से मसल ले और छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
- 2
जब गोलियां तैयार हो जाए तब उसमें कोई डिजाइन दे, और 1 चम्मच तेल बने हुए पास्ता में डाले और 5 मिनट भाप में पका लें पास्ता निकालने के बाद 1 चम्मच तेल मिला दे क्योंकि एक में चिपके न।
- 3
अब कढ़ाई गर्म करें और उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें थोड़ा सा भून लें अब प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डाल दे,और हरी मिर्च,टमाटर और नमक भी डाल दे २-३ मिनट मीडियम आंच में पकाएं जब थोड़ी सब्जी नरम हो जाए तब उसमें ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस,विनेगर,सोया सॉस, टोमेटो सॉस डालकर 2 मिनट तक पकाएं, अब उसमें पास्ता डालकर 1 मिनट तक पका लें, अब सूजी पास्ता तैयार है ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें,
- 4
गरमा गरम सूजी का हेल्दी नाश्ता तैयार है आप सभी को सर्व करें👍
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स