बड़ा पाव (Bada Pav recipe in hindi)

#Home #Snacktime
बड़ा पाव (मुंबई स्पेशल) घर बैठे मुंबई का स्वाद चखना हो तो बड़ा पाव जरुर बनाए।बेहद ही आसान और मस्त है।
बड़ा पाव (Bada Pav recipe in hindi)
#Home #Snacktime
बड़ा पाव (मुंबई स्पेशल) घर बैठे मुंबई का स्वाद चखना हो तो बड़ा पाव जरुर बनाए।बेहद ही आसान और मस्त है।
कुकिंग निर्देश
- 1
लहसुन की चटनी के लिए सबसे पहले मूंगफली को एक चम्मच ऑयल में भून लें,जब गोल्डन कलर की हो जाए तो उसी पैन में लहसुन की कली और लाल मिर्च डालकर ३० सेकंड तक चलाए फिर किसा हुआ सूखा नारियल डालकर गैस बन्द कर दे और चलाते रहे।ठंडा होने के बाद नमक डालकर सूखा पीस लेे।
- 2
हरी चटनी जैसे आप घर पे हमेशा बनाते हैं वैसे ही बना लें।
- 3
वड़ा बनाने के लिए पैन में ऑयल गरम करें,राई जीरा और धनिया का तड़का दे।उसके बाद कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डाले,हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से चलाए। अब उबले हुए आलू को डालकर अच्छे से भुने और मैश भी कर लें,गैस बन्द करके मिक्सर को ठंडा होने के लिए रख दे।
- 4
अब बेसन में हल्दी और नमक डालकर पानी के साथ खूब फेटे और पतला घोल बना ले।अब कराही में ऑयल गरम करे,आलू क गोल गोल बॉल बनाकर बेसन क घोल में डालकर छांन लेे।
- 5
अब पाव लें,और बीच से काट लें पर याद रहे एक तरफ से पाव पूरा ना काटे।अब पाव में पहले हरी चटनी लगा दे फिर वड़ा रख के उसके ऊपर लेहसुन की चटनी डालकर वड़ा पाव तैयार कर लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स