ब्रेड से बना गुलाब जामुन (bread se bna gulab jamun recipe in Hindi)

ब्रेड से बना गुलाब जामुन (bread se bna gulab jamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ब्रेड के पैकेट को खोले ब्रेड को बाहर निकालकर रखे,
- 2
इसके बार्डर को काट देगें
- 3
बार्डर काटने के बाद ये ब्रेड कुछ इस तरह हो जायेगें
- 4
अब हमे ब्रेड को दूध से मिला कर उसमे गरी का बुरादा, पीसी हुई इलायची डाल कर सान (मैश) लेना है, आपका दूध गरम नही होना चाहिए हल्के गुनगुने हो तो भी चलेगा, क्रीम हो तो डाल सकते हैं
- 5
ये मेरा ब्रेड दूध से सन के या मैश होके तैयार है
- 6
अब इसे 20 मिनट तक एेसे ही रख दे, ताकी ये अच्छी तरह से फूल जाये
- 7
अब हम तैयार करेगें गुलाब जामुन के लिए चीनी, पानी की चाशनी
- 8
गैस पर कडाही रखे और चीनी, पानी 1.5 कप पानी डाले,इलायची पाउडर डाले और चीनी घुलने तक पकने दीजिए चीनी घुल जाए तो एक दो बूंद किसी प्याले में डाल कर उंगली और अंगूठे से चेक कीजिये अगर एक तार बन रहा है तो आप की चासनी तैयार है अगर नहीं बन रहा है तो 2-3 मिनट और धीमी आंच पर पकने दीजिए
- 9
20 मिनट होने के बाद, हम उसकी छोटी - छोटी लोइ बना लेगें, और उन्ही लोइ के अंदर एक सूखे मेवे दाने को भरके गोल -गोल बना देंगे
- 10
अब हम किसी बरतन में आयल को गरम करेगें ये ध्यान रहें की आयल की मात्रा ज्यादा हो जिससे की अच्छी तरह फ्राइ हो जायें
- 11
ये हमारा आयल गरम हो गया है, अब गोले को डाल देंगे
- 12
ये गोले फ्राइ हो गये
- 13
अब हम चाशनी को गरम करेगें और इन गोले को चाशनी मे डाल देगें गैस बंद कर दे
- 14
अब इन गोले को चाशनी मे 2-3 घंटे तक रहने दें
- 15
अब गुलाब जामुन को प्लेट मे निकाले और उस पर दही या सूखे मेवे डालकर सजाये
- 16
अगर आपको चीनी, पानी कम लगे तो आप अपने अनुसार और ले सकते हो
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (11)