चॉकलेट बिस्कुट केक (Chocolate biscuit cake recipe in hindi)

Mayank Prayagraj @mayankkitchens
चॉकलेट बिस्कुट केक (Chocolate biscuit cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बिस्कुट और 3 चम्मच चीनी को मिक्सी में बारीक़ पाउडर बनने तक पीस ले..
- 2
फिर बिस्कुट पाउडर में 1 चम्मच रिफाइंड तेल और थोड़ा-थोड़ा दूध मिला के एक मीडियम बैटर तैयार करें.. जब बैटर तैयार हो जाए तो 1/2 चम्मच ईनो डाल के हल्के से मिक्स करें..
- 3
अब एक प्लेन कटोरा ले और उसमें चारों तरफ रिफाइंड तेल से अच्छे से ग्रीस करें..
- 4
अब एक कुकर में नमक बिछा के 5 मिनट गर्म करें फ़िर उसमें एक स्टैंड रखें जिसमें बैटर वाला कटोरा रख के कुकर की सीटी निकाल के 25 से 30 मिनट तक के लिए मीडियम आँच पर पकने दें..
- 5
30 मिनट बाद कटोरा कुकर से निकाल के ठंडा होने दे फिर आप उसमें से केक निकाल के गरी का बुरादा और जेम्स से सजा के सर्व करें..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12374449



कमैंट्स (2)