मसाला डोसा (Masala Dosa recipe in Hindi)

#child
साउथ इंडिया की प्रसिद्ध रेसिपी मसाला डोसा सभी नाश्ता हो या ब्रंच कभी भी खाने के लिए तैयार रहते हैं। खासकर बच्चों को यह बहुत पसंद आता हैं। यह बेहद ही हेल्दी और पर्फेक्ट नाश्ता रेसिपी है। इसे नारियल और हरी चटनी व सांबर के साथ सर्व किया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और चावल को धो कर 6 घन्टे के लिये पानी में भिगो कर रख देंगे।
- 2
पानी हटा कर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए मिक्सर में बारीक पीस लेंगे। अब बेटर को फेंट लेंगे। सारी रात के लिये ढक कर रख देंगे। सुभ तक बेटर अच्छे से फर्मेंट हो जायेगा।
- 3
सारी सब्जियों को बारीक़ी कांट लेंगे। एक कड़ाई मे तेल डालकर गरम कर देगें उसमे जीरा ओर सरसो डाल कर तड़का लेंगे।
- 4
करी पत्ते, साबुत लाल मिर्च ओर मटर डाल कर पकने देंगे। प्याज भी डाल देंगे पकने देंगे । सारे सूखे मसाले मिक्स कर देगें।
- 5
टमाटर डाल कर पका लेंगे। अब आलू डाल कर सबको मिक्स कर देंगे।
- 6
भाजी बन कर तैयार हैं।
- 7
बेटर में नमक डाल कर आवश्यकता के अनुसार पानी मिला देंगे। तव गर्म कर के घोल को फेला देंगे। डोसे पर तेल लगा देंगे। अब आलू भाजी डोसे पर लगा देंगे। जब दोसा नीचे से हल्का भूरा होने लगे तो डोसे को निकाल लेंगे।बहुत ही स्वादिष्ट मसाला दोसा बन कर तैयार हैं गरमा गरम डोसे को सांबर,नारियल की चटनी के साथ सर्व करेगें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)