कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल और मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये और 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
- 2
दोनों दाल का पानी छान कर अलग कर लीजिये और मिक्सर में बिना पानी डाले मिर्च सहित पीसकर पेस्ट बना लीजिये।
- 3
कढाई मे तेल लीजिए और गरम होने पर छोटी- छोटी नींबू के आकार की गोली डाल दीजिए और वड़ा को सुन्हरा तल कर निकाल लीजिए।
- 4
अब वड़ा को तेल से निकाल कर पानी में डाल दीजिए।
- 5
1 लीटर पानी को अच्छी तरह से उबाल कर ठंडा होने दीजिए। पानी ठंडा होने पर राई पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, हींग डालकर मसाले वाले पानी मे डालकर 2-3 दिन धूप मे रख दीजिए जिससे कांजी वड़ा खट्टा होगा।पानी में से वड़ो को निचोड़कर निकाल लीजिये।
- 6
खाने के लिए कांजी वड़ा बनकर तैयार है इसे सर्व करिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12864958










कमैंट्स (11)