वेज मोमोज़ (Veg momos recipe in hindi)

#child
बच्चों और बड़ो दोनों का मनपसंद :-
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा छान कर फिर इसे नमक और टी स्पून तेल डाल कर पानी से नर्म गूंदकर एक घंटे के लिए ढककर रख दें.
- 2
एक कड़ाही में तेल गर्म करें इसमें प्याज, लहसुन, अदरक डालकर फ्राई करें.
- 3
इसके बाद कड़ाही में सारी सब्जियां, सोया सॉस, नमक डालकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक फ्राई होने दें. भरावन तैयार है.
- 4
अब मैदे को एक बार फिरसे थोड़ा गूथ ले, गोल लोई बना कर सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें.
- 5
फिर पूरियों पर मोमोज का भरावन रखें और कोई भी आकार देकर बंद करदे.
- 6
मोमोज पकाने के लिए इडली स्टैंड या एक बर्तन में पानी गर्म करें और गेहूं, चावल छानने वाली छलनी में तेल लगाकर मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर ऐसे सेट करें कि छलनी में बिलकुल पानी न आए. फिर 10 मिनट तक इन्हें ढककर धीमी आंच पर भाप में पकाएं.
- 7
गर्मागर्म वेज मोमोज तैयार हैं. इन्हें लाल मिर्च की चटनी और मयोनीज के साथ परोसें l
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (9)