चिली पोटैटो (Chilli Potato recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील कर और अच्छी तरह धोकर काट ले।और 1 घंटे के लिए फ्रिज के पानी में भिगोकर रख दें।
- 2
फिर उन्हें पानी में से निकाल कर एक कपड़े पर फैला ले ।और पानी सूखने पर उन्हें डीप फ्राई कर ले।
- 3
प्याज और शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट ले
- 4
अब कढ़ाई में तेल डाले और तेल गरम होने पर उसमें कटी प्याज़ और शिमलामिर्च डालकर 2 मिनट के लिए भून लें।
- 5
अब उसने सभी सॉस डाल दें और नमक व काली मिर्च भी डाल देंऔर अच्छी तरह मिला लें।
- 6
अब उसमें फ्राई किए हुए आलू डाल दें और 5 मिनट के लिए भून लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13091435




कमैंट्स (4)