खोवा ओर खजूर की बर्फी (Khoya aur khajoor ki barfi recipe in Hindi)

Rita Thakur @cook_20910347
खोवा ओर खजूर की बर्फी (Khoya aur khajoor ki barfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बादाम,किशमिश,पेन खजूर और खोपरा को एक साथ पीस लेंगे दरदरा,उसके बाद कढ़ाई में एक चम्मच घी डालेंगे और एक कप दूध डालकर उसे मिलाएंगे, फिर दूध गर्म हो जाने पर उसमें थोड़ा थोड़ा करके दूध पाउडर डालेंगे और उसे पूरा मिलाएंगे, फिर उसके बाद उसमे शक्कर डालेंगे ओर उसे मिलते रहेंगे सूखने तक.
- 2
फिर जब वो पूरा खोया बन जाये तो उसे एक प्लेट में निकाल लेंगे, निकालने के बाद उसका दो भाग करेंगे उसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर रखेंगे फिर उसके बाद जो दो भाग किए है उसका एक भाग प्लेट में नीचे जमाएंगे.
- 3
फिर उसके ऊपर जो दरदरा पिसा हुआ पेन खजूर,बादाम, किशमिश ओर उसके उपर से काजू को बारीक काट के डालेंगे और फिर जो दूसरा भाग है उसको इसके ऊपर जमा देंगे,ओर इसे 10 मिनट के के लिए जमने देंगे फिर 10 मिनट के बाद उसे छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13133129






कमैंट्स (5)