व्रत की कुरकुरी आलू लच्छा नमकीन (Vrat ki kurkuri aloo lachha namkeen recipe in Hindi)

यह नमकीन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और घर की सामग्री के साथ तैयार होजाती है।
#chatori
व्रत की कुरकुरी आलू लच्छा नमकीन (Vrat ki kurkuri aloo lachha namkeen recipe in Hindi)
यह नमकीन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और घर की सामग्री के साथ तैयार होजाती है।
#chatori
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को अच्छे से धो कर छीलकर मोठे छेद वाले कद्दूकस से लच्छे कद्दूकस करें उनको 4 से 5 बार साफ पानी मे धो कर एक सूती कपड़े में अच्छे से पोछकर रखे ताकि उसमे बिल्कुल पानी न रहे।
- 2
एक कटोरी पानी मे सेंधा नमक डालकर एक घोल बनाये। (ऑयल में डालने के लिए)
- 3
अब कड़ाई में ऑयल गरम करे उसमे आलू के लच्छे तलने के लिए डाले और जब झाग खत्म होजाये तब एक चम्मच नमक का पानी कड़ाई में आलू के ऊपर डालदें ओर अच्छे से चलाए ताकि नमक का पानी पूरे आलू सोख सके।
- 4
सुन्हेरा रंग आने पर लच्छे निकाले ऐसे सारे आलू लच्छे तैयार करे।(सेंधा नमक का पानी हर बार एक चम्मच डालना है।)
- 5
जब सारे लच्छे बन जाये उसी ऑयल में चन्नी के ऊपर मूंगफली के दाने डाले और उनको भी तल लें ।और करी पत्ते भी चन्नी के ऊपर रखकर ऑयल में एक बार डालकर तुरंत निकाल ले वर्ना जल जाएंगे।
- 6
सारी सामग्री को एक बड़ी प्लेट में डालकर अच्छे से मिक्स करें। नमकीन ठंडी होने एयर टाइट डब्बे में भरकर रखें। और व्रत में खाये ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (7)