बीटरूट पाव भाजी (Beetroot pav bhaji recipe in hindi)

बीटरूट पाव भाजी (Beetroot pav bhaji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
जरूरी सब्ज़ीया, आप चाहे तो अपनी मनपसंद सब्ज़ी ले सकते हैं.
- 2
सबसे पहले सब्ज़ी को अच्छी तरह से धो लेंगे फीर बारीक काट लें.
- 3
अब एक कुकर मै तेल और बटर डालें जरूरत के अनुसार, और फीर तेज़ पत्ता, दालचीनी स्टिक, बड़ी इलायची, जीरा डाल करके भुने.
- 4
अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च और शिमला मिर्च डाल करके थोड़ा पकने देंगे.
- 5
अब हम इसमे बरबटी, गाजर और बिटरुट डाल करके 2 मिनट पकने देंगे.
- 6
2 मिनट बाद बारीक कटे हुए टमाटर और सूखे मसाले डाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और अच्छी तरह से मिक्स कर ले. और 5 मिनट पकने दे.
- 7
अब 1/2 गिलास पानी डालें और फीर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- 8
जब तक कुकर मै सीटी आ रही है, तब तक एक कढाई लें इसमें तेल और बटर डालें जरूरत के अनुसार, फीर जीरा, बारीक कटी हुई लेहसुन और घीसा हुआ अदरक डाल करके अच्छी तरह से भुने.
- 9
अब इसमे उबले हुए आलू डालें और लाल होने तक पकाएँ.
- 10
अब आलू को थोड़ा साइड मै करके बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल करके अच्छी तरह से भुन लेंगे.
- 11
जब प्याज़ भी अच्छी तरह से हो जाए तब इसमे सूखे मसाले डाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, और गर्म मसाला पाउडर और तेल छोडने तक पकाएं (नोट _कुकर वाली सब्ज़ी मै हम स्वादानुसार मसाले डाल चुके हैं तो दोबारा कुकर वाली सब्ज़ी के लिए मसाले नहीं डालेंगे).
- 12
कुकर मै सीटी हो चुकी है ठंडा होने पे कुकर की सब्ज़ी कड़ाही वाले मसाले मै एड करेंगे.
- 13
अब एक मेसर की मदद से सब्ज़ी को दबा दबा करके मिक्स कर लेंगे. और पाव भाजी मसाला डालेंगे. अगर आपको भाजी पतली अच्छी लगती हो तो थोड़ा पानी डालें, नहीं तो ऐसे ही पकने दें.
- 14
जब भाजी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब इसमे 1/2 छोटी चम्मच लाल रंग मिला देंगे ऐसा करने से भाजी का रंग बहुत ही अच्छा आ जाता है. ऊपर से एक टेबल स्पून बटर और नींबूका रस डालें.
- 15
अब हम पाव शेक लेंगे एक तवे पे बटर लगा लेंगे और पाव को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शेक लेंगे.
- 16
भाजी के ऊपर से काजू और बटर और डालें. बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें.
- 17
लीजिए रेडी है हमारी बिटरुट पाव भाजी. जो खाने मै एकदम मज़ेदार और स्वादिष्ट है, नींबू, बारीक कटे हुए प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स (54)