स्वीट कॉर्न पुलाव (Sweet corn pulav recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को अच्छी तरह से पानी से धोकर १५ मिनट तक भिगो दें और फिर उसे पकाएं। पकने के बाद उसका सारा पानी निकाल दें।
- 2
स्वीटकॉर्न को गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर ५-७ मिनट तक उबालें फिर सारा पानी निकाल दें।
- 3
अदरक को कस लें और प्याज़ को लंबे व हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- 4
एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें जीरा और तेज पत्ता डालकर अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर अच्छी तरह से हिलाएं और २ मिनट तक पकाएं।
- 5
अब इसमें उबले हुए कॉर्न डालकर नमक, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और उबले हुए चावल डालकर अच्छी तरह से हिलाएं। फिर नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और गैस बंद कर दें। गर्मा गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13305302















कमैंट्स (10)