सूजी रोल विथ आलू स्टफिंग (suji roll with aloo stuffing recipe in HIndi)

#rain
बारिश का मौसम चल रहा है सभी पकौड़े बना रहे हैं तो मैंने सोचा मै कुछ ऐसा बनाऊं जो टेस्टी भी हो और सेहतमंद भी हो। ये डिश बहुत ही झटपट जल्दी बनके तैयार हो जाती है। एक बार जरूर बनाए बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।
सूजी रोल विथ आलू स्टफिंग (suji roll with aloo stuffing recipe in HIndi)
#rain
बारिश का मौसम चल रहा है सभी पकौड़े बना रहे हैं तो मैंने सोचा मै कुछ ऐसा बनाऊं जो टेस्टी भी हो और सेहतमंद भी हो। ये डिश बहुत ही झटपट जल्दी बनके तैयार हो जाती है। एक बार जरूर बनाए बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बॉउल में सूजी और दही को मिक्स करके पंद्रह मिनट के लिए ढककर रख दे।
- 2
अब एक पैन में दो बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल डाले। हल्का गरम होने पर उसमे जीरा और मस्टर्ड सीड्स को डालकर चटकाएं फिर उसमे प्याज़ डालकर और हल्का सा नमक डालकर प्याज़ के गुलाबी होने तक पकाएं।
- 3
अब इसमें आलू और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स होने तल पकाएं और गैस बंद कर दे। अब इस मिक्सचर को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे।
- 4
ठंडा होने के बाद उस आलू के मिक्सचर से चित्र के अनुसार ऐसे शेप देकर बना लेे।
- 5
अब अपना इडली स्टैंड लेे उसमे अंदर एक स्टैंड रखे और उसके ऊपर एक प्लेट रख दे जैसा की चित्र में दिखाया गया है। आप कोई बड़ा पतीला भी यूज कर सकते है बस उसकी गहराई होनी चाहिए। अब इसमें आप लगभग तीन गिलास पानी डालकर और इसे ढककर पानी उबलने के लिए रख दे।
- 6
अब आपने जो सूजी जा घोल किया था वो गाढ़ा ही गया होगा। तो उसमे थोड़ा थोड़ा करके पानी डालकर इडली कि कंसिस्टेंसी जैसा घोल तैयार कर लीजिए। जैसा चित्र में दिखाया गया है।
- 7
अब आप कोई भी चार गिलास लेकर उनको ऑयल से अच्छे से ग्रीस कर लेे।
- 8
अब इसमें ईनो डालकर फटाफट से मिक्स कर ले।
- 9
अब ग्रीस करे हुए गिलास में पहले आधे गिलास तक तैयार सूजी के बैटर को डाले। फिर जो हमने आलू का रोल बनाया था उसे बीच में सीधा डाले और फिर उसके उपर बैटर को डालकर कवर कर दे। ऐसे सभी गिलास तैयार कर ले। सभी स्टेप चित्र के अनुसार ही करने है।
- 10
अब इन तैयार सभी गिलास को इडली स्टैंड में खड़ा करके रख दे। और ढककर मीडियम टू हाई फ्लेम पर अट्ठारह से बीस मिनट तक स्टीम करे। स्टीम करने के बाद आपके गिलास कुछ ऐसे दिखेंगे।
- 11
अब आप इन्हे स्टैंड से बाहर निकाल ले। और तीन मिनट तक ठंडा होने दे। तीन मिनट बाद आप चाकू की मदद से पहले गिलास के चारों तरफ चाकू को घुमा ले। और फिर आराम से इन्हे गिलास से बाहर निकाल ले।
- 12
आपके सूजी रोल तेयार है आप चाहे तो इनको ऐसे ही चाकू से कटलेट की शेप में काटकर ग्रीन चटनी और रेड सॉस के साथ एन्जॉय कर सकते है
- 13
लेकिन इनको थोड़ा सा और ट्विस्ट देते है उसके लिए एक पैन में एक चम्मच ऑयल डाले इसमें बारीक राई के कुछ दाने डालकर चटकाएं फिर इसमें जरा सी हल्दी पाउडर,नमक और कसूरी मेथी और पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं ।गैस बंद कर दे।
- 14
अब एक रोल लेे। उसे इसी पैन में गोल गोल घुमाकर सभी तरफ से ये मसाला लगा ले।
- 15
आपके सभी स्वादिष्ट और सेहतमंद सूजी रोल विथ स्टफ्ड आलू तैयार है। अब आप इनको काटकर चटनी के साथ एन्जॉय करे। धन्यवाद्।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (11)