बेसन बर्फी (besan barfi recipe in Hindi)

#mithai, बेसन की बर्फी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और यमी होती है यह बहुत ही बेसिक से सामान से बन जाती है। और इसे हर त्यौहार पर लौंग आसानी से बना सकते हैं

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लेंगे उसे गैस पे रखेंगे और उसे गर्म करेंगे।
- 2
इसमें हम अपना आधा कप घी डालेंगे और उसमें बेसन को डाल कर अच्छे से भूनेगे।
- 3
इसको भूनने में कम से कम 15 से 20 मिनट लग जाएंगे और उसे धीमी आंच पर भूनें।
- 4
अब बेसा में से बहुत ही अच्छी सी खुशबू आने लगेगी तो गैस को बंद कर दें और अब दूसरे बर्तन पर हम चाशनी बनाएंगे एक भिगोने में 1 कप चीनी डालें और उसमें आधा कप पानी डालें
- 5
जब हमारी चीनी घुल तो इसमें हम कुछ केसर के धागे डालेंगे और इसको 5 मिनट तक पकाएं।
- 6
अब हमारी चाशनी भी तैयार है और उसको भी गैस से नीचे उतार लेंगे और जो हमारा भुना हुआ बेसन था उसको धीरे-धीरे करके चाशनी में मिला देंगे।
- 7
आप एक प्लेट पर घी लगाकर उस को ग्रीस करेंगे और बेसन के बैटर को हम फटाफट से थाली पर फेल ए देंगे और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट से सजा देंगे ।
- 8
और हमारी बेसन की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)