वेज क्रेप्स (veg crepes recipe in Hindi)

वेज क्रेप्स (veg crepes recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, मक्खन, नमक, चीनी डालें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें और मीडियम कन्सिसटेन्सी की घोल तैयार कर लें। एक ही बार पानी डालने से लंपस बनने लगते हैं इस बात का ध्यान रखें।
- 2
अब एक फ्राई पेन गरम करें उसमें तेल और प्याज, हरी मिर्च, अदरक डालकर हिलाएं। फिर सारी सब्जियां एक एक करके डालें, फिर आलू भी डालें।
- 3
अब सब्जियों को चलाएं और नमक, हल्दी, चाट मसाला, धनियां पाउडर, सॉस डालकर मिक्स करें।
- 4
अब एक फ्राई पेन को गरम करें, उसमें 1/2 कप घोल डालें और पैन को इस तरह घुमाएं की दिशा की तरह घोल फैल जाए। सिंक जाने के बाद पलट दें। अब एक प्लेट में प्लेन क्रेप् निकआ लकर उसपे वेज फिलिंग डालें, उपर थोड़े कद्दूकसचीज़ फ़ैला दें।
- 5
क्रेप् को मैदे के घोल की मदद से चिपकते जाएं और चारों तरफ़ से मोड़ कर तवे में मक्खन लगाकर सेंक लें। सारे वेज क्रेप्स इसी तरह बनाकर टोमाटोसॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)