बटाटा वड़ा स्टफ्ड इडली (batata vada stuffed idli recipe in Hindi)

बटाटा वड़ा स्टफ्ड इडली (batata vada stuffed idli recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में चावल और उड़द दाल को अच्छी तरह से धोकर पानी डालकर ६-७ घंटे तक पानी में भिगो दें। फिर उसे मिक्सर में बारीक पीस लें । अब इसमें नमक मिलाकर अच्छी तरह से हिलाएं और ५-६ घंटे तक ढककर रख दें
- 2
एक बर्तन में १ चम्मच तेल गर्म कर उसमें जीरा और करी पत्ता डालकर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से हिलाएं। अब इसमें नमक और हल्दी पाउडर डालकर उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। ऊपर नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
- 3
तैयार मसाले की छोटी छोटी टिक्की बना लें।
- 4
इडली प्लेट में थोड़ा-सा तेल लगा कर १ छोटा चम्मच घोल डालें और फिर टिक्की डालकर ऊपर से फिर १ छोटा चम्मच घोल डालें। और ऊपर थोड़ी सी लाल मिर्च बुरका दें। १५ मिनट तक भांप में पकाएं।
- 5
पकने के बाद इसे चाकू की सहायता से प्लेट में निकाल दें और एक बर्तन में १ चम्मच तेल गर्म कर उसमें राई और जीरा डालकर बघार तैयार करें और इडली पानी थोड़ा थोड़ा डालें।
- 6
ऊपर कटा हुआ प्याज़ और सूखा पुदीना डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)