मुरमुरा चाट (murmura chaat recipe in Hindi)

#left
बची हुई आलू सब्जी का मुरमुरा चाट
नमस्कार, आज मैं आप लोगों के लिए लाई हूं बची हुई आलू की सब्जी का मुरमुरा चाट। दोस्तों मेरे पास एक कटोरी आलू परवल की सब्जी बच गई थी जिसे कोई खाना नहीं चाह रहा था, तो उसे इस्तेमाल में लाने के लिए मैंने उसका चाट के रूप में मेकओवरप किया। एक बार आप लौंग भी ट्राई करें यह रेसिपी। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटी तीखे फ्लेवर की है और बनाने में बहुत आसान बिल्कुल बाजार वाले खोमचे वाले चाट की तरह।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक तवा को या आप चाहे तो पेन को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें तेल डालेंगे। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट के लिये भुने। अब इसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और पिसा हुआ जीरा अपने स्वाद के अनुसार डालें और मिक्स करें।
- 2
अब हम इसमें आलू परवल वाली सब्जी डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। किसी कलछी की सहायता से इसे थोड़ा सा मैश कर लेंगे।
- 3
अब इसमे से आधी सब्ज़ी किसी प्लेट में निकाल लेंगे और ऊपर से थोड़ा सा मुरमुरा डालेंगे। फिर मुरमुरे के ऊपर बची हुई सब्जी डालेंगे।
- 4
अब हम इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज़ डालेंगे और थोड़ा सा काला नमक, थोड़ा सा चाट मसाला, थोड़ी सी पिसा हुआ जीरा और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डालेंगे। भुजिया डालकर सर्व करेंगे।
- 5
मुरमुरा डालने के बाद इसे रखे नहीं। तुरंत ही सर्व कर ले वरना मुरमुरा नरम हो जाएगा और खाने में फिर अच्छा नहीं लगेगा।
- 6
एक बार इस विधि से बची हुई सब्जी से तवा वाली चाट बना कर देखिए। बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और झटपट बन जाता है। आप की बची हुई सब्जी कब और कैसे खत्म हो जाएगी आपको पत्ता ही नहीं चलेगा।🙂🙂
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स