लेफ्टओवर राइस के रसगुल्ले (leftover rice ke rasgulle recipe in Hindi)

#left
आज मैंने मेरे कल के बचे हुए चावल से ये स्वादिष्ट रसगुल्ले बनाए है। जो घर मे उपलब्ध व बहुत ही कम सामग्री से बनकर तैयार हो गए है।
एक बार आप सभी भी कोशिश करें। उम्मीद है पसंद आएंगे।
मेरे यहाँ तो सभी को अच्छे लगे। चलिए फिर मेरे साथ बनाए लेफ्ट ओवर राइस का मेकओवर रसगुल्ला

कुकिंग निर्देश
- 1
बचे हुए चावल से रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री जुटा लें।
अब चावल को मिक्सी में डालकर पीस लें। पानी नही डालना है।
अब एक प्लेट को ऑयल से अच्छे से ग्रीस कर लें। और पीसे हुए चावल को उसमे निकाल लें। - 2
अब अपने हाथों को भी ऑयल से ग्रीस करके पीसे हुए चावल में मैदा और कॉर्नफ्लोर को डालकर 15 से 20 मिनेट तक अच्छे से मैश कर लें। ध्यान रखे कि चावल मैश करते समय शुरू में चिपकेगा। तो आप चम्मच की मदद से हाथो और प्लेट में से छुड़ाकर मैश करते जाए।
जब चावल मैश होने लगेगा तो एक जगह सिमटने भी लगेगा।
ध्यान रखे कि चावल को मैश करने की प्रक्रिया को अच्छे से करना है। - 3
अब हाथो को ऑयल से ग्रीस करके चित्र के अनुसार बॉल्स बना लें।
दूसरी तरफ एक पैन में चीनी,पानी औरइलायची पाउडर को डालकर उबलने के लिए रख दें।
हमे चाशनी नही बनानी है। सिर्फ चीनी को पूरी तरह से पिघलाना है। - 4
अब उबाल आने के बाद एक एक करके सभी रसगुल्ले डाल दे। उबाल टूटना नही चाहिए।
और फुल फ्लैम पर 15 मिनेट के लिए पका लें।
ध्यान रखें हमे रसगुल्ले उबला होते समय उन्हें प्लेट से ढकना नही है। वरना रसगुल्ला फट सकता है।
अगर आप ढकना चाहे भी तो सिर्फ आधा ही ढके। या बिल्कुल भी नहीं।। गैस को बंद कर दे। और इन्हें ठंडे होने दे। - 5
आपके बचे हुए चावल से और बहुत ही कम व घर मे उपलब्ध सामग्री से रसगुल्ले बनकर तैयार है। ठंडे ठंडे सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (47)