अरबी साबूदाना के बड़े (Arbi sabudana ke bade recipe in Hindi)

#BF
व्रत में साबूदाना बड़े खाए जाते हैं आज से हम कुछ नए तरीके से बनाते हैं जोकि डायबिटिक पेशेंट खाने में परहेज नहीं करेंगे
अरबी साबूदाना के बड़े (Arbi sabudana ke bade recipe in Hindi)
#BF
व्रत में साबूदाना बड़े खाए जाते हैं आज से हम कुछ नए तरीके से बनाते हैं जोकि डायबिटिक पेशेंट खाने में परहेज नहीं करेंगे
कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाना को दो से तीन बार खुलकर 1 घंटे के लिए जितना साबूदाना उतना पानी डालकर भिगो दें.
- 2
1 घंटे बाद साबूदाना से पानी निकालकर इसको एक बड़े बर्तन में डाल ले.
- 3
अब इसमें 5-7 उबली हुई अरबी कटी हुई हरी मिर्च हरी धनिया ले साबुत जीरा ले.
- 4
इसमें मैंने सेंधा नमक मसाले वाला यूज़ किया है मसाले वाले नमक के लिए सेंधा नमक भुना जीरा काली मिर्च लाल मिर्च सूखी इन सब को एक साथ पीस लें नमक बनकर तैयार है.
- 5
कढ़ाई में रिफाइंड या घी डालकर गर्म होने के लिए रखते हैं.
- 6
अब इस सारे मिश्रण को हाथों से अच्छे से मसलकर आवश्यकतानुसार एक या दो चम्मच सिंघाड़े का आटा डालेंगे.
- 7
और अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे बड़े तैयार करेंगे आप चाहो तो इसे ऐसे छेद कर बना सकते हैं क्या टिक्की की तरीके से बना सकते हैं.
- 8
आप इसे गरम तेल में मीडियम से में डालें और मध्यम आंच में ही सुनहरा होने तक तलें.
- 9
सारे बड़े ऐसे बनाकर तैयार कर लें और टमाटर की चटनी हरी चटनी के साथ चाय के साथ सुबह के नाश्ते आनंद लें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)