पालक पनीर (palak paneer recipe in Hindi)

पालक पनीर (palak paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में १/२ कप पानी उबालें। अब उबलते हुए पानी में साफ किए हुए पालक को १-२ मिनट उबाल लें फिर गैस बंद कर दें। अब इस पालक को तुरंत एक बर्फ वाले ठंडे पानी में पलट लें और ठंडा होने दें। इससे पालक पनीर का रंग बहुत अच्छा हरा हरा आता है।
- 2
एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर तड़कने दें। अब प्याज, अदरक और लहसुन डालकर २-३ मिनट भूने। फिर कटे हुए टमाटर डालकर ३-४ मिनट भून लें। जब टमाटर गल जाए तो गैस बंद कर दें और इस मसाले को ठंडा होने दें।
- 3
इसके बाद इस मसाले को पालक और धनिया पत्ता के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
- 4
फिर एक पैन में घी या बटर गरम करें। थोड़ा सा जीरा, हल्दी पाउडर, नमक, हरी मिर्च, सब्जी मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर ३० सेकंड्स चलाएं। फिर पालक पेस्ट और फ्रेश क्रीम को डालकर ५-६ मिनट ढककर मसालों के साथ पका लें। बीच बीच में चलाते रहें। अब पनीर क्यूब्स को इस पालक ग्रेवी में डालकर २-३ मिनट पका लें। सब्जी बनकर तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)