वेज मोमोज (veg momos recipe in Hindi)

वेज मोमोज (veg momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा छान लें फिर इसमें नमक और तेल डालकर इसे पानी से नर्म गूंदकर एक घंटे के लिए ढककर रख दें
- 2
इसके बाद कड़ाही में सारी सब्जियां, पनीर, कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सॉस, नमक चलाकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक फ्राई होने दें. भरावन तैयार है.
- 3
अब मैदे की गोल लोई बना कर सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें
- 4
फिर पूरियों पर मोमोज का भरावन रखें और मोड़ कर पूरी बंद कर दें. ऐसे ही सारे मोमोज भरकर तैयार कर लें.
- 5
इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें. सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गर्म करें फिर ऊपर वाले जालीनुमा बर्तनों में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें. ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक मोमोज पकाएं.
- 6
अगर मोमोज पकाने वाला बर्तन नहीं है, तो एक बर्तन में पानी गर्म करें और चावल छानने वाली छलनी में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर ऐसे सेट करें कि छलनी में बिलकुल पानी न आए. फिर 10 मिनट तक इन्हें ढककर धीमी आंच पर भाप में पकाएं.
- 7
गर्मागर्म वेज मोमोज तैयार हैं. इन्हें लाल मिर्च टमाटर और लहसुन की चटनी और मयोनीज के साथ खाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)