सत्तू बाटी (sattu bati recipe in Hindi)

#flour1
सत्तू की स्वादिष्ट बाटी,धनिया की चटनी, दाल और चोखे के साथ खाकर आनंद ही आनंद।
सत्तू बाटी (sattu bati recipe in Hindi)
#flour1
सत्तू की स्वादिष्ट बाटी,धनिया की चटनी, दाल और चोखे के साथ खाकर आनंद ही आनंद।
कुकिंग निर्देश
- 1
गेंहूं केआटे में दो चम्मच घी डाल कर मुलायम आटा गूँथ लें और ढक कर रख दें।
- 2
प्याज,लहसुन, अदरक को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च और धनिया पत्ती भी बारकक काट लें।
- 3
सत्तू को छान लें और और सारी कटी सामग्री मिला लें,भरवा लाल मिर्च के आचार का मसाला, नींबू का रस डालें।
- 4
सरसों का तेल और नमक डाल कर सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलायें।
- 5
अब रोटी के लोई जितना आटा लेकर हाथ से कटोरी जैसे आकार बना कर भरावन भर कर बाटियाँ तैयार कर लें।
- 6
तैयार बाटियों को गैस तन्दूर में मध्यम से धीमी आंच पर पलट-पलट कर सेंक ले ।अब घी में डुबो कर दाल,चोखा,चटनी और कुछ मीठे के साथ सत्तू की गरमागरम स्वादिष्ट बाटी सर्व करें।
- 7
धनिया की चटनी के लियें धनिया, लहसुन, हरी मिर्च और नींबूका रस डाल कर मिक्सी में पीस लें स्वादानुसार नमक मिलायें और चटनी तैयार ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (15)