सत्तू की लिट्टी (sattu ki litti recipe in Hindi)

बिहार की शान है सत्तू की लिट्टी, तो चलिये घर पर बनाते हैं सत्तू की लिट्टी।
सत्तू की लिट्टी (sattu ki litti recipe in Hindi)
बिहार की शान है सत्तू की लिट्टी, तो चलिये घर पर बनाते हैं सत्तू की लिट्टी।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे को थोड़ा टाइट गूथ लें
- 2
अब सत्तू का मिश्रण बनाने के लिए सत्तू को एक बर्तन में लें अब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज,लहसुन अदरक, हरी मिर्च,अजवाइन, कलौंजी नमक,अचार का मसाला और तेल डालकर अच्छे से हाथों की सहायता से मिला लें फिर इसमें एक नींबू का रस मिला लें हमारा सत्तू का मिश्रण तैयार है।
- 3
लिट्टी बनाने के लिए आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू का मिश्रण भरकर लिट्टी बना ले हमारी सारी लिट्टी बन कर सेकने के लिए तैयार है।
- 4
अब लिट्टी सेकने के लिए हमें कोयले का आग बनाना पड़ेगा ।कोयले को किसी लोहे के बर्तन में जलाएं। और पंखा करते रहे ताकि सारे कोयले जलने लगे।
- 5
कोयले का आग तैयार है ।अब लिट्टी को कोयले की आंच पर सेकने के लिये रखे और इधर-उधर पलट कर सेके और आग बुझे नहीं इसके लिए किसी गत्ते की सहायता से उसे पंखा करते रहे। लिट्टी को अच्छे से सेंक लें।
- 6
हमारी लिट्टी तैयार है अब लिट्टी को आंच से उतारकर किसी कपड़े से झाड़ ले और देसी घी में डिप कर के चोखा के साथ सर्व करें यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
- 7
धन्यवाद।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)