फ्रूट्स जलेबी (fruits jalebi recipe in Hindi)

#CookpadTurns4
जलेबी खाना सबको पसंद है चाहे बड़े हों या बच्चे. आज आप बनाना सीख सकते हैं फ्रूट/पायनेप्पल जलेबी जो जलेबी से अधिक और एक अलग स्वाद देंगी.
फ्रूट्स जलेबी (fruits jalebi recipe in Hindi)
#CookpadTurns4
जलेबी खाना सबको पसंद है चाहे बड़े हों या बच्चे. आज आप बनाना सीख सकते हैं फ्रूट/पायनेप्पल जलेबी जो जलेबी से अधिक और एक अलग स्वाद देंगी.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बेसन, आटा, कॉर्न फ़्लोर और पानी में भीगे हुए केसर को डालें और एक कप पानी (पानी के स्थान पर दूध या दही भी उपयोग कर सकते हैं) मिलाकर बैटर तैयार करे. अगर बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं. ताकि एक स्मूत् बैटर तैयार हो जाये.
- 2
फिर पायनेप्पल को छील कर अच्छे से धो कर स्लॉईस फ़ोटो अनुसार चाकु से काट लें. अमरूद और एपल की स्लॉईस भी काट लें. फिर बीच का भाग चाकू या छोटे ढक्कन की सहायता से निकाल लें. और पायनेप्पल की स्लॉईस को परफेक्ट गोल बनाने के लिए गिलास या ढक्कन की मदद् से कट कर सकते हैं.
- 3
अब फोटो के अनुसार स्लॉईस को तैयार बैटर में डिप करके गरम तेल या घी की कढ़ाई में एक एक करके डालें. पहले कढ़ाई में तेल या घी को तेज आँच में गरम करेंगे. फिर गैस की फ्लैम कम कर देगे स्लॉईस को मीडियम आँच पर दोनों तरफ सेंकेंगे.
- 4
चाशनी तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 2 कप शक्कर डाल कर उबले करेंगे. इसमें कुटी हुयी काली मिर्च डालेंगे ताकि चाशनी साफ हो जाये. चाशनी में तार नही आना चाहिए. 2 मिनट उबलना है इसके बाद चाशनी को स्टील की चाय की छन्नी से छान लेंगे.
- 5
फिर गरम चाशनी में ही गरम जलेबी को डालना है जिससे चाशनी उनमें अच्छे से भर जायेगी. चाशनी भर जाने के बाद उन्हें निकाल लेंगे or मनपसद् अनुसार सजा देगें
- 6
अब जलेबी को रबड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (7)