आलू पनीर बर्ड नेस्ट कटलेट (Aloo paneer bird nest cutlet recipe in hindi)

#AS1 नमस्ते मैं मीनू सचिन उपाध्याय आलू पनीर के बर्ड नेस्ट कटलेट रेसपी के बारे में
ये देखने में जितने अच्छे है, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है इसको आप चाय और चटनी के साथ सर्व कर सकते है

कुकिंग निर्देश
- 1
एक अन्य कटोरे में उबले हुए आलू डालकर मैश करें।
- 2
इसमें पनीर डालकर फिर से मैश करें।
- 3
कटी हुई प्याज़ डाले
- 4
अदरक मिर्च का पेस्ट डाले
- 5
फिर लाल मिर्च, नमक अमचूर पाउडर थोड़ा जीरा भुना हुआ पाउडर थोड़े बारीक कटे हुए हरे धनिया तथा धनिया पाउडर मिलाएं।
- 6
मसाले मिलाकर कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले । और इसमेंकॉर्न फ्लोर भी मिला ले ।
- 7
फिर हाथ में छोटी छोटी गोलियां बना ले और उसे कटोरी का आकार बना ले ।
- 8
मैदा और चम्मच कॉर्न फ्लोर का घोल बना ले
- 9
फिर लाल मिर्च, नमक मिलाएं।
- 10
मैदा का घोल बना ले और उसमें सभी आलू से बनी कटोरी को डूब कर फिर इसमे सेवइयां लगा ले ।
- 11
इसी तरह से सभी को बना ले ।
- 12
अब एक कढाई में तेल गर्म कर उसमें सभी को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल ले ।
- 13
अब कदूकस किया हुआ पनीर में नमक काली मिर्च पाउडर कॉर्न फ्लोर मिला ले
- 14
अच्छी तरह से मिक्स कर ले और उसकी छोटी छोटी गोलियां बना ले
- 15
गोलियां डीप फ्राई करें।
- 16
चटनी बनाने के लिए, पुदीने की पत्तियां, धनिया, नींबू का रस, चीनी, हरी मिर्च और नमक मिलाएं और एक ब्लेंडर में बहुत कम पानी का उपयोग करके एक एक स्मूद पेस्ट बना ले
- 17
अब तैयार घोंसले में अंडे को रखकर चटनी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)