टोमाटो राइस (Tomato rice recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री एकत्रित कर ले। चावल को उबाल कर आधे से ज्यादा पका कर ठंडा कर लें।
- 2
टोमाटोराइस का सूखा मसाला पाउडर बनाने के लिए जीरा, साबुत धनिया, भुनी हुई चने की दाल, खसखस दाने, लाल मिर्च सूखी को सूखा ही कढ़ाई में दो चार मिनट भून ले।
- 3
ठंडा होने पर मिक्सर जार में पीस ले।
- 4
टमाटर काट कर पीस ले, एक पैन में घी डाले।
- 5
घी गर्म होने पर राई, करी पत्ते, हींग डाले।
- 6
फिर उसमे पिसा हुआ टमाटर डाले। हल्दी भी डाल दे। नमक भी मिला दे।
- 7
जो मसाला पहले पीस कर तैयार किया था उसका 1 छोटा चम्मच भी मिला दे। अच्छी तरह पकने पर उबले हुए चावल मिला दे।
- 8
चावल मिलते समय गैस बंद कर दे ताकि चावल मिलते समय टूटे नहीं। 2 मिनिट ढककर मंदी आंच पर चावल रखे।
- 9
अब टमाटर वाले चावल धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम रसम के साथ परोसें ।
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14244358




























कमैंट्स (2)