काली गाजर और चुकंदर का हलवा (kali gajar aur chukandar ka halwa recipe in Hindi)

Deepa Garg @cook_14315431
#mw
गाजर का हलवा तो बहुत बना लिया अब बनाते हैं काली गाजर और चुकंदर का हलवा जो पोषक तत्वों से भरपूर और स्वादिष्ट है।
काली गाजर और चुकंदर का हलवा (kali gajar aur chukandar ka halwa recipe in Hindi)
#mw
गाजर का हलवा तो बहुत बना लिया अब बनाते हैं काली गाजर और चुकंदर का हलवा जो पोषक तत्वों से भरपूर और स्वादिष्ट है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर और चुकंदर को छील कर धो लें और कद्दुकस में कस ले।
- 2
अब एक कड़ाही में1 चम्मच घी डालकर गरम करें और उसमें कसी हुई गाजर औऱ चुकंदर डालकर पकाएं। लगभग 20 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं ।
- 3
अब 500 मिली लीटर दूध को उबाल कर उसमें नीम्बू का रस डालकर मिलाएं और दूध से छैना अलग करें। अच्छी तरह धोकर एक तरफ रखें।
- 4
पकी हुई गाजर में चीनी डालकर पानी सूखने तक पकाएं।
- 5
अब दूध डालकर चलाते हुए पकाएं।
- 6
दूध सूखने पर छैना डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 7
कटे बादाम डालकर मिलाये और बचा हुआ घी मिलाएं। 5 मिनट तक और पकाएं।परोसने के लिए तैयार ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14290800













कमैंट्स (3)