ढोकला (dhokla recipe in Hindi)

#dec मुझे कुकिंग का शौक है|अलग अलग प्रयोग करती रहती हूँ|स्वाद और सेहत इन दोनों को ध्यान मे रख कर ही खाना पकाना पसंद है मुझे|
ढोकला (dhokla recipe in Hindi)
#dec मुझे कुकिंग का शौक है|अलग अलग प्रयोग करती रहती हूँ|स्वाद और सेहत इन दोनों को ध्यान मे रख कर ही खाना पकाना पसंद है मुझे|
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बाउल मे बेसन ले|बेसन छान कर लेना है|अब इसमे पानी मिलाये थोड़ा थोड़ा करके|
- 2
अच्छे से पानी मिक्स करना है|बेसन मे कोई भी गुठलियाँ ना हो|अच्छे से चिकना घोल बना ले|ज्यादा गीला या गाढ़ा घोल नहीं होना चाहिए|
- 3
अब इस घोल मे थोड़ा शक्कर और नमक डालेंगे|उसके बाद eno fruit salt डालेंगे एक छोटा पैकेट और मिक्स करेंगे अच्छे से|फिर इसमें आधा नींबूका रस डालेंगे|
- 4
अब ढोकला वाला पॉट लेंगे उसमे पानी भरकर ढोकला वाला पॉट को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लेंगे|फिर ये मिक्सचर ढोकला पॉट मे डाल देंगे|
- 5
अब 15मिनट अच्छे से भाप मे पकने देंगे|15मिनट मे ढोकला अच्छे से भाप मे पक जाता है|थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसे प्लेट मे निकाल ले|और राई, करीपत्ता का तड़का लगा दे|
- 6
साथ ही आप 1स्पून शक्कर को आधा गिलास गर्म पानी मे अच्छे से उबाल ले 5मिनट|फिर इस शुगर सिरप को ढोकले के पीस के ऊपर डाल दे|
- 7
आप इस ढोकला को नारियल की चटनी या कैचअप के साथ सर्व करें|साथ मे तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें|ऐसे आप ढोकला बनायेंगी तो बहुत स्पंजी और सॉफ्ट बनेगा|धन्यवाद *अमृता प्रजापति *
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)