CookpadCookpad
गेस्ट
रजिस्टर or Login
रेसिपी सेव करें और नई रेसिपी बनाएं, कुकस्नैप्स भेजें और भी बहुत कुछ।
  • सर्च
  • कांटेस्ट
  • FAQ
  • फीडबैक भेजें
  • क्षेत्र
  • आपकी लाइब्रेरी
आपकी लाइब्रेरी
अपनी रेसिपी लाइब्रेरी बनाना शुरू करने के लिए, कृपया रजिस्टर or Login करें।
दही वड़ा | दही भल्ले
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये
  • कुकस्नेप ऐड करें
  • फ़ोल्डरों में जोड़ें
  • प्रिंट
  • शेयर कीजिए
    • Copied
    • ईमेल
    • फेसबुक
    • पिन करें
    • Twitter
  • रेसिपी रिपोर्ट करें
  • रिपोर्ट
  • रेसिपी एडिट करें
  • डिलीट
CookpadCookpad
दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी मुख्य फोटो

दही वड़ा | दही भल्ले

Pooja Pande
Pooja Pande @merirasoise
Chennai

#Jan1

पूरे भारत में दही वड़ा कहो या दही भल्ले बहुत ही चाव से खाया जाता है I इसमें डाली गई खट्टी मीठी चटनी, हरी चटनी, और साथ में डाले गए चाट मसाला और अन्य मसाले इसके स्वाद को और भी मजेदार बना देते हैं I

आज मैं आपके लिए दही वड़ा की स्वादिष्ट औऱ खास रेसिपी आयी हूँ और इसके साथ ही आपको आज दही वड़ा के लिए मसाला रेसिपी भी शेयर करुँगी I इसे आप 1 से 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं I और जब भी दही वड़ा बनायें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं I

दही वड़ा बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में कैसे बनायें उसके लिए आज आप इस रेसिपी को जरूर बनायें I वड़ा बनाते समय रेसिपी में बतायी गयी छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें I मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको दही वड़ा की ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी I

इसमें डाली गई खजूर इमली की चटनी की रेसिपी मैंने कुकपेड पर अलग से डाली है I उसे आप जरूर बनाएगा I

आप कुकपेड पर नीचे दी गई रेसिपी के स्टेप नम्बर 15 पर दिए गए लिंक पर भी क्लिक करके देख सकते हैं I मैं यहां पर भी लिंक शेयर कर रही हूँ I चटनी लिंक पर क्लिक कीजिए ⬇️
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14382777-%E0%A4%96%E0%A4%9C%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%87%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%96%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A0%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A5%80?invite_token=cUU6717TxqCXta7Vo92GbVLr&shared_at=1610272375

आइए इस स्वादिष्ट दही वड़ा को बनाना शुरू करते हैं I

और पढ़ें

सेव्ड
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये
रेसिपी एडिट करें
रिपोर्ट
फ़ोल्डरों में जोड़ें
कुकस्नेप ऐड करें कुकस्नेप ऐड करें
शेयर कीजिएशेयर कीजिए
  • Copied
  • ईमेल
  • फेसबुक
  • पिन करें
  • Twitter
प्रिंटप्रिंट
  • प्रिंटप्रिंट
  • कुकस्नेप ऐड करें कुकस्नेप ऐड करें
  • रेसिपी रिपोर्ट करें
  • रिपोर्ट
  • डिलीट
शेयर कीजिए
  • Copied
  • ईमेल
  • फेसबुक
  • पिन करें
  • Twitter
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये
  • कुकस्नेप ऐड करें
  • फ़ोल्डरों में जोड़ें
  • प्रिंट
  • रेसिपी रिपोर्ट करें
  • रिपोर्ट
  • रेसिपी एडिट करें
  • डिलीट

सामग्री

1 घंटा 30 मिनट
4 लोग
  • ◾वड़ा / भल्ले के लिए सामाग्री :-
  • 1 कप - धुली उड़द दाल
  • 1 चम्मच- जीरा
  • 1 चुटकी- हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए
  • पानी जरूरत के अनुसार -उड़द दाल पीसने और बाद में भिगोने के लिए
  • 1 चम्मच - नमक (वड़ा के पानी में डालने के लिए)
  • 1 या 1/2 किलो- दही
  • 100 ग्राम- चीनी
  • 1/2 चम्मच- घी
  • 1/4 कप - इमली खजूर की चटनी
  • 1/4 कप - हरी चटनी
  • 1 चम्मच - जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच किशमिश- वड़ा में भरने के लिए (ऑप्शनल)
  • ◾दही वड़ा या दही भल्ले के मसाले के लिए सामग्री :-
  • 3 चम्मच - जीरा
  • 1 चम्मच- अजवाइन
  • 1 चम्मच- काली मिर्च
  • 4 चम्मच- सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच- चाट मसाला
  • 2 चम्मच- काला नमक
  • 1/2 चम्मच- सफेद नमक (स्वादानुसार)
  • 1/2 चम्मच- पुदीना पाउडर
  • ◾दही वड़ा गार्निश / सजाने के लिए :-
  • सेव / भुजिया / अनार
Cookpad Cookpad ऐप में खोले
सेव्ड
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये

कुकिंग निर्देश

1 घंटा 30 मिनट
  1. 1

    सबसे पहले 1 कप सफेद उड़द दाल को धोकर 5- 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए I 5-6 घंटे के बाद दाल भिगकर दुगनी हो जाएगी I अब दाल का पानी छानकर दाल को मिक्सर जार में डालिए और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर महीन पेस्ट बना लीजिए I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 1 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 1 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 1 फोटो
  2. 2

    दाल का पेस्ट ना तो बहुत गाड़ा और ना ही पतला होना चाहिए I दाल का पेस्ट टूथपेस्ट जैसा कंसिस्टेंसी में होना चाहिए I जैसा कि स्टेप फोटो में दिया गया है I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 2 फोटो
  3. 3

    अब दाल पेस्ट में नमक और जीरा डालकर 10 मिनट तक एक ही डायरेक्शन में चम्मच से लगातार चलाते हुए फेंटना है I एक ही डायरेक्शन में जब आप फेंटना शुरू करेंगे तब उसे विपरित दिशा में नहीं फेंटना है, क्यूंकि ऐसा करने से उसमें भरी हुई हवा निकल जाएगी और वड़ा सॉफ्ट नहीं बनेंगे I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 3 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 3 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 3 फोटो
  4. 4

    10 मिनट के बाद दाल पेस्ट का कलर सफेद और पेस्ट फुलकर दुगुना हो जाएगा I अब तेल को मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख दीजिए I वड़ा या भल्ले को मध्यम आंच पर ही तलना है I इससे वड़ा अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएंगे I अब इसके साथ ही एक कटोरी में किशमिश और एक कटोरी में साफ़ पानी भी रख दीजिए I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 4 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 4 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 4 फोटो
  5. 5

    अब पानी की कटोरी में हाथ डालकर थोड़ा भिगोय फिर थोड़ा सा पेस्ट हाथ में लीजिए और बीच में एक या दो किशमिश रखकर भरें और बंद कर दे I किशमिश अगर आप नहीं डालना चाहते है तो आप उसे छोड़ सकते हैं I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 5 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 5 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 5 फोटो
  6. 6

    अब गरम तेल में एक एक करके वड़ा को डालते जायें और आंच मध्यम ही रखें ताकि वड़ा अच्छे से पक सके I अगर तेल ज्यादा गरम हो जाए तो आंच को कम/ मध्यम करके तलिये I जब एक तरफ से गोल्डन ब्राउन होने के बाद वड़ा को पलट कर ऊपरी सिरे को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये I इसी प्रकार सभी वड़ा को तलिये I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 6 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 6 फोटो
  7. 7

    अब एक बड़े बरतन में साफ़ पानी को गुनगुना कीजिए और 1 घंटे के लिए वड़ा को भिगोकर रख दीजिए I ढक्कन के ऊपर कोई भारी वस्तु रख दीजिए ताकि बड़े हल्के दब जायें और अच्छे से पानी में डूब जायें I इससे वड़ा के अंदर तेल निकल जाएगा I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 7 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 7 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 7 फोटो
  8. 8

    1 घंटे के बाद बर्तन का ढक्कन हटा दीजिए और वड़ा को हाथ में लेकर दोनों हथेलियों से हल्का दबाकर उनके अंदर का पानी निकाल लीजिए I ध्यान रहे वड़ा को ज्यादा तेजी से नहीं दबाना है नहीं तो वड़ा फट जाएगा I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 8 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 8 फोटो
  9. 9

    अब एक कढ़ाई में 1/2 चम्मच घी डालकर गरम कीजिए और हींग डालिए I जब हींग भुन जाए तब कढ़ाई का ढक्कन लगा दीजिए I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 9 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 9 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 9 फोटो
  10. 10

    अब थोड़ा सा ढक्कन हटाकर धीरे-धीरे करके 1 लीटर पानी डालिए I पानी डालने के बाद 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर औऱ 1/2 चम्मच नमक डाल दीजिए I और पानी को गुनगुना कीजिए फिर गैस बंद कर दीजिए I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 10 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 10 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 10 फोटो
  11. 11

    अब सभी वड़ा को हींग और जीरे के पानी में डालिए और कम से कम 2- 3 घंटे के लिए ढंककर इसे भीगने दीजिए ताकि वड़ा के अंदर जीरा और हींग का पूरा स्वाद अंदर तक आ जाए I ऐसा करने से वड़ा बहुत ही स्वादिष्ट और सौफ्ट हो जाते है I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 11 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 11 फोटो
  12. 12

    2- 3 घन्टे के बाद वड़ा को पानी में भीगे बर्तन से निकाल कर फिर से हथेली के बीच में रखकर थोड़ा दबाकर उसका पानी निकाल लीजिए और सभी वड़ा को इसी प्रकार से पानी निकाल कर एक बर्तन में रख दीजिए I वड़ा बनकर तैयार है I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 12 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 12 फोटो
  13. 13

    अब हम दही वड़ा मसाला बनाएंगे I इस मसाले को आप थोड़ा ज्यादा मात्रा में बनाकर 1 से 2 महीने के लिए स्टोर करके रख सकते है I सबसे पहले मध्यम आँच पर तवा गरम करें। जब बर्तन अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो जीरा और अजवाइन डालकर धीमी आंच पर 2 या 3 मिनट के लिए अच्छी तरह से भून लें। उसके बाद, आंच बंद कर दें और बाकी सामग्री भी मिला दें। सभी सामग्री को लगभग 2 मिनट के लिए तवे पर अच्छे से मिलाएं। फिर सारी सामग्री को चॉपिंग बोर्ड पर रख दें। एक बेलन लें और सभी सामग्री को बारीक पीस लें I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 13 फोटो
  14. 14

    आप सिलबट्टा या मिक्सर ग्राइंडर का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन मसालों को सिलबट्टे या चॉपिंग बोर्ड पर पीसने से बहुत अच्छा स्वाद मिलता है।
    ✅टिप्स - आप इस मसाले का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के रायते में कर सकते हैं, इसे सादे दही में डाला जा सकता है या दही भल्ले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है I

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 14 फोटो
  15. 15

    खजूर इमली की चटनी की पूरी रेसिपी मैंने कुकपैड पर डाली है I आप वहाँ से देखकर खजूर इमली की चटनी बना सकते हैं I और स्टोर भी कर सकते हैं I कृपया नीचे इस लिंक पर क्लिक कीजिए ⬇️ https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14382777-%E0%A4%96%E0%A4%9C%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%87%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%96%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A0%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A5%80-khajur-imli-ki-khatti-meethi-chutney-recipe-in-hindi?invite_token=q9

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 15 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 15 फोटो
  16. 16

    अब दही लीजिए उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला कर फेंट लीजिए I अब दही, वड़ा, मसाला और हरी चटनी, खजूर इमली चटनी को तैयार करके रख लीजिए I अब सर्व करने के लिए एक प्लेट लीजिए उसमें वड़ा डालिए, दही डालिए फिर हरी चटनी,खजूर इमली चटनी और मसाला डालिए I ऊपर से सजाने के लिए अनार दाना/ सेव या भुजिया डालकर सर्व कीजिए और स्वादिष्ट दही वड़ा /दही भल्ले का आनंद लीजिए I धन्यवाद

    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 16 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 16 फोटो
    दही वड़ा | दही भल्ले रेसिपी चरण 16 फोटो
सेव्ड
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये
रेसिपी एडिट करें
रिपोर्ट
फ़ोल्डरों में जोड़ें
कुकस्नेप ऐड करें कुकस्नेप ऐड करें
शेयर कीजिएशेयर कीजिए
  • Copied
  • ईमेल
  • फेसबुक
  • पिन करें
  • Twitter
प्रिंटप्रिंट
  • प्रिंटप्रिंट
  • कुकस्नेप ऐड करें कुकस्नेप ऐड करें
  • रेसिपी रिपोर्ट करें
  • रिपोर्ट
  • डिलीट

कुकस्नैपस

सेव्ड
यह रेसिपी आगे केलिए सेव कीजिये
  • कुकस्नेप ऐड करें
  • फ़ोल्डरों में जोड़ें
  • प्रिंट
  • शेयर कीजिए
    • Copied
    • ईमेल
    • फेसबुक
    • पिन करें
    • Twitter
  • रेसिपी रिपोर्ट करें
  • रिपोर्ट
  • रेसिपी एडिट करें
  • डिलीट

Copied

Pooja Pande
Pooja Pande @merirasoise
10 जनवरी 2021 13:16 पर
Chennai
cooking is Art
और पढ़ें

कमैंट्स (14)

Karan Tripathi (Food Fanatic)
Karan Tripathi (Food Fanatic) @karanfoodfanatic
14 जनवरी 2021 05:25
Amazing recipe! Aap na apni dusri recipe iske sath link kar sakte ho Step 15 mein. Step ke sath me option aata hai jisse aap apni koi pehli ki recipe sath me jodd sakte ho
गेस्ट
कमेंट लिखे
0/0

समान रेसिपी

और रेसिपीज़

  1. सात्विक दाल फ्राई
  2. मूंग दाल वडा
  3. चना दाल की पूरी (पराठा)
  4. दाल ढोकली - गुजराती स्टाइल - प्रोटीन युक्त वन-पॉट मील - सन्डे स्पेशल
  5. #इमरती रसभरी
  1. गाजर हलवा(Gajar halwa recipe in Hindi)
  2. सिरके वाली प्याज़(Sirke wali payz recipe in Hindi)
  3. उड़द दाल वडा /मेंदू वडा(Urad daal vada/Medu vada recipe in Hindi)
  4. रोज़ कोकोनट लड्डू (Rose Coconut laddu recipe in Hindi)
  5. होममेड क्रीमी स्प्रेड चीज़ (homemade Creamy spread cheese recipe in Hindi)
  1. शाही पनीर (shahi paneer recipe in Hindi)
  2. मॉकटेल (Mocktail recipe in Hindi)
  3. टूटी-फ्रूटी (Tutti frutti recipe in hindi)
  4. खास्ता मठरी (Khasta Mathri recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14389943
Cookpad Cookpad ऐप में खोले

About Us

Our mission at Cookpad is to हर रोज कुकिंग मजेदार बनाओ!. Because we believe that cooking is key to a happier and healthier life for people, communities and the planet. We empower homecooks all over the world to एक दूसरे की मदद करें by sharing recipes and cooking tips.

Cookpad Communities

🇺🇸 United States 🇬🇧 United Kingdom 🇪🇸 España 🇦🇷 Argentina 🇺🇾 Uruguay 🇲🇽 México 🇨🇱 Chile 🇻🇳 Việt Nam 🇹🇭 ไทย 🇮🇩 Indonesia 🇫🇷 France 🇸🇦 السعودية 🇹🇼 臺灣 🇮🇹 Italia 🇮🇷 ایران 🇮🇳 India 🇭🇺 Magyarország 🇳🇬 Nigeria 🇬🇷 Ελλάδα 🇲🇾 Malaysia 🇵🇹 Portugal 🇺🇦 Україна 🇯🇵 日本 सभी देखें

और जानें

Blog प्रतिक्रिया Blog सेवा की शर्तें कम्युनिटी दिशानिर्देश गोपनीयता नीति अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हमारी App डाउनलोड करें

Google Play पे Cookpad ऐप खोलें Cookpad ऐप खोलें
Copyright © Cookpad Inc. All Rights Reserved
close