व्हाइट चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी होट शेक (White chocolate aur strawberry hot shake recipe in Hindi)

ठंड के मौसम में मैं आज नयी रेसिपी लेकर आयी हूँ, व्हाइट चॉकलेट स्ट्रॉबेरी होट शेक।
अक्सर किसी भी प्रकार का शेक हम सभी गर्मी में ही पिया करते हैं I लेकिन ठंड के मौसम में भी हॉट शेक पिया जाता है I
स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट एक क्लासिक संयोजन है। ताजा स्ट्रॉबेरी के साथ व्हाइट चॉकलेट और गरम मिल्क के साथ मिलाने से इसका बहुत ही बढ़िया फ्लेवर आता है ।
आप इसे जरूर बनायें I
आइए बनाना शुरू करते हैं I

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को 2 से 3 टुकड़ों में काट लीजिए I अब मिक्सर जार लीजिए उसमें कटी हुई स्ट्रॉबेरी, काजू, मिल्क क्रीम और 1/3 कप उबला और सामन्य तापमान में ठंडा किया हुआ मिल्क डालकर मिक्सी में पीसकर उसका स्मूथ पेस्ट बना लीजिए I
- 2
अब एक पेन या भगोने में 1/3 कप मिल्क मध्यम आंच पर गुनगुने से थोड़ा अधिक गरम कीजिए I अब हरी इलायची पाउडर डालकर मिक्स कीजिए। मैंने इसमें हरी इलायची पाउडर और बादाम पाउडर मिक्स करके डाला है क्यूंकि मुझे पसंद है I आप चाहे तो आप भी ऐसे कर सकते नहीं तो छोड़ सकते हैं I
- 3
मिल्क हल्का गरम होने पर गैस को बंद कर दीजिए और उसमें व्हाइट कंपाउंड चॉकलेट या नॉर्मल व्हाइट चॉकलेट जो भी ब्रांड की आपके पास उपलब्ध हो वो मिल्क में डाल दीजिए और चम्मच से तब तक चलायें जब तक चॉकलेट पूरी तरह से पिघल कर मिल्क में मिक्स ना हो जाए I मैंने व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड डाला है, इससे ज्यादा अच्छा स्वाद आता है I ✅कृपया ध्यान दीजिए - चॉकलेट डालते समय गैस बंद होनी चाहिए और मिल्क को गुनगुने से थोड़ा हल्का गरम करना है नहीं तो चॉकलेट ठीक से नहीं पिघलती है और फट जाती है I
- 4
अब एक बरतन में अलग से 2 कप मिल्क डालिए और गरम कीजिए। मिल्क गरम होने पर गैस बंद कर दीजिए I अब उसमें चॉकलेट मिक्स वाला मिल्क का मिश्रण और स्ट्रॉबेरी पेस्ट डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए I ⚫अगर आप चॉकलेट का स्वाद ज्यादा करना चाहते हैं तो आप व्हाइट चॉकलेट की मात्रा को बढ़ा सकते है और स्ट्रॉबेरी की मात्रा कम करके सिर्फ हल्के फ्लेवर के लिए डाल सकते है I
- 5
अब एक सर्विंग गिलास लीजिए और उसमें व्हाइट चॉकलेट स्ट्रॉबेरी होट शेक डालिए I ऊपर से कुछ नट्स या स्प्रिंकल्स डालकर सजाये I ठंड के मौसम में स्वादिष्ट हॉट शेक तैयार है । अब इसे तुरंत सर्व कीजिए I अगर आप ज्यादा गरम शेक चाहते हैं तो मिल्क को और गरम कर सकते हैं I लेकिन ध्यान रखियेगा की गरम मिल्क में सामाग्री डालने से पहले गैस बंद कर दीजिए फिर बाकी के मिश्रण को डालें और मिक्स करके तुरंत सर्व कीजिए I धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)