हनी चिली पोटैटो(honey chilli potato recepi in hindi)
इस हनी चिली पोटैटो में मीठे और तीखे दोनो तरह से स्वाद आता है तो देखे कैसे बनाये हैं।
हनी चिली पोटैटो(honey chilli potato recepi in hindi)
इस हनी चिली पोटैटो में मीठे और तीखे दोनो तरह से स्वाद आता है तो देखे कैसे बनाये हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को धोकर लंबे आकार में काट ले जैसे फ्रेंच फ्राई होते हैं और 10 मिनट के लिए नमक के पानी में रख दे, अब एक बाउल में मैदा, नमक, काली मिर्च, कॉर्नफ्लोर डालकर गाड़ा घोल बनाये ।
- 2
आलू को छलनी में डालकर 5 मिनट सूखा ले और बनाये घोल में डालकर मिक्स करें, अब ऑयल गर्म करें और इनको फ्राई करें।
- 3
गोल्डन होने तक तले और निकाल लें, अब सॉस बनाने के लिए सारा सामान एक साथ रख ले।
- 4
पैन में 3चम्मचआयल डालकर थोड़े तिल डाले, लहसुन और अदरक डालकर भून लें फिर प्याज, शिमला मिर्च और हरा प्याज़ डालकर 1 मिनट भून लें हमे ज्यादा नही पकाना है अब सोया सॉस, लाल मिर्च की चटनी, नमक, टमाटर सॉस डालकर 2चम्मचपानी डालकर मिक्स करें।
- 5
आप तैयार फ्रेंच फ्राई को डालकर मिक्स करें और शहद डाल दे और मिक्स करें
- 6
ऊपर से तिल और हरा प्याज़ डालकर गरमा गरम सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (12)