केले की मखमली कोफ्ता करी(kele ki makhmali kofta curry recipe in Hindi)

केले की मखमली कोफ्ता करी(kele ki makhmali kofta curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले और आलू को धोकर कुकर में उबालने रखें ।3-4 सीटी हो जाए तो गैस बंद करें।
- 2
उबले हुए केले और आलू को छील लें।
- 3
मसाला कर भुना बेसन मिलाएं, ब्रेड को तोड़कर डालें, बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- 4
हाथों में तेल लगाकर चित्र अनुसार या मनचाहे आकार में कोफ्ते बना ले।
- 5
सभी कोफ्तों को गर्म तेल में सुनहरा तल लें।
- 6
बचे हुए तेल को ही ग्रेवी बनाने के लिए प्रयोग कर लें। लगभग 3 बड़े चम्मच तेल रहना चाहिए। गरम तेल में तेजपत्ता,प्याज के मोटे टुकड़े, लहसुन, अदरक,सूखी लाल मिर्च और खड़ा धनिया डालकर चार -पांच मिनट भूनें। टमाटर काटकर डालें साथ ही एवरेस्ट मीट मसाला पाउडर डेढ़ से दो चम्मच डालें। नमक डालें। लगातार चलाते हुए5-6 मिनट मध्यम आंच पर अच्छे से भून लें । मलाई डालकर मिलाएं और गैस बंद करें। ठंडा होने पर ग्राइंडर में एकदम बारीक पीस लें।
- 7
उसी कढ़ाई में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और चीनी डालें और भून कर पीसे हुए मसाले को डाल दें। लगातार चलाते रहे दो कप पानी डालें।
- 8
उबाल आने पर कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डालें। कोफ्ते की मखमली ग्रेवी तैयार है।
- 9
जब खाना हो तो कोफ्तों को इस मखमली ग्रेवी में डालें।
- 10
बहुत ही स्वादिष्ट कोफ्ता करी तैयार है, इसे रोटी, नान, परांठे या चावल के साथ सर्व करें।
- 11
बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट बन जाने वाली इस मखमली ग्रेवी में बनी कोफ्ता की रेसिपी आप एक बार जरूर ट्राई करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)