मुगलई शाही पनीर(Mughlai shahi paneer recipe in hindi)

#5
| मुगलई पनीर व्हाइट मिल्क क्रीमी ग्रेवी रेसिपी
पनीर एक ऐसा खाद्य व्यंजन है ,जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। पनीर के लगभग सभी प्रकार के व्यंजन हर कोई बहुत ही चाव के साथ खाता है।
आज यहा पर मैं आपके साथ पनीर के विभिन्न व्यंजनों में से एक मुगलई शाही पनीर की रेसिपी शेयर कर रही हूं। यह देखने में जितनी क्रीमी और रिच होती है, खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती है।
रेसिपी ट्विस्ट ⬇️
सामन्य तौर पर इस रेसिपी में दही का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मैंने इसमें दही ना डालकर गाड़ा क्रीमी दूध ड़ाला है । मैं इससे पहले दही डालकर बना चुकी हूं ,लेकिन दही के फट जाने के ज्यादा चांस रहते हैं और दही अगर खट्टी हो तो इसका स्वाद पूरा खराब हो जाता है I इसीलिए मैंने आज इसमें नया ट्विस्ट आजमाया गाड़ा क्रीमी दूध डालकर I और इसका स्वाद बहुत ही अच्छा था I
आप भी एक बार मुगलई शाही पनीर की व्हाइट ग्रेवी को इस ट्विस्ट के साथ बनाकर जरूर ट्राई करें I आपको जरूर पसंद आयेगी I इसके साथ ही अगर आपके पास सफेद प्याज़ उपलब्ध है तो आप उसे ही डालें इससे ग्रेवी का रंग सफेद आता है। अगर आपके पास सफेद प्याज़ नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाले सामान्य प्याज़ भी इस्तेमाल कर सकते हैं I रंग का फर्क़ हो सकता है लेकिन स्वाद में कोई फर्क़ नहीं आयेगा I
मुगलई शाही व्हाइट ग्रेवी पनीर विशिष्ट सुगंधित और समृद्ध स्वादों के लिए जाना जाता है। इसमें मसाले आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है I
आइए इस विशिष्ट व्यंजन को बनाना शुरू करते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
▪️ग्रेवी के लिए- एक बड़े बरतन में कटा हुआ प्याज़ और काजू डालिए I
- 2
अब जीरा, चक्र फूल, हरी मिर्च, दालचीनी और पानी डालिए। गैस ऑन करके मध्यम आंच पर रख दीजिए I
- 3
इसके साथ ही लहसुन की कलियाँ, अदरक और तेजपत्ता भी डाल दीजिए I अब सभी सामाग्री को मध्यम आंच पर ढककर 15 से 20 मिनट तक पकाए या जब तक प्याज़ ना गल जाये तब तक पकाए I
- 4
जब तक ग्रेवी की हम तैयारि करेंगे उससे पहले पनीर को सामन्य तापमान के पानी में 10 से 15 मिनट तक के लिए भिगो दीजिए। इससे पनीर ग्रेवी में डालने पर सॉफ्ट रहेंगे I बाजार में मिलने वाले पनीर हार्ड होते हैं,इसीलिए ग्रेवी में डालने से पहले अगर पानी में भिगो दिए जायें तो पनीर सॉफ्ट होते है और ग्रेवी के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते है I पानी में भिगोने के बाद पनीर को टुकड़ों में बड़े या छोटे जैसे आपको पसंद हो उस आकार में काट लीजिए।
- 5
अब ग्रेवी के लिए जो सामाग्री हमने उबालने के लिए रखी थी वो पककर तैयार हो चुकी है। जैसा कि आप नीचे दिए गए फोटो में देख रहे है- प्याज अच्छे से गल चुके है । अब इसमें से तेज़पत्ता हरी मिर्च, बड़ी इलायची, दालचीनी, चक्र फूल को निकाल दीजिए I क्यूंकि अगर आप इसे ग्रेवी के साथ पीस देंगे तो ग्रेवी का रंग बदल जाएगा I हमें सफेद ग्रेवी चाहिए इसीलिए आप इसे अलग से प्लेट में निकाल दीजिए I
- 6
अब बाकी की सामाग्री को मिक्सर जार में डालकर दिए गए फोटो के अनुसार उसका बारीक पेस्ट बना लीजिए।
- 7
अब कढ़ाई को हल्की आंच पर रखकर उसमें घी डालिए जब घी हल्का गरम हो जाए तब उसमें बटर डालकर उसे एक बार चला लीजिए। अब ग्रेवी के लिए पिसे गए पेस्ट को इसमें डाल दीजिए I
- 8
पेस्ट डालने के बाद आंच को हल्का ही रखिए और उसमें 1 कप गाड़ा मलाईदार दूध डालकर अच्छे से 2 से 3 बार चला लीजिए। इसके बाद ग्रेवी में बाकी मसालों को जैसे- गरम मसाला, काली मिर्च/ सफेद मिर्च पाउडर, चुटकी भर जावत्रि पाउडर, हरी इलायची पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर कम से कम हल्की आंच पर ढंककर 10 से 15 मिनट पकाए और बीच बीच में चलाते रहें।
- 9
10 मिनट के बाद ग्रेवी को चलायें और 1/2 या 1 कप आपको गाड़ी या पतली जैसी ग्रेवी चाहिये उसके अनुसार पानी डालिए और ग्रेवी को चला लीजिए और फिर से ढक कर 2- 3 मिनट और पकाए। इसके बाद ग्रेवी में पनीर के टुकडे डालकर ढक कर उसे 3 से 4 मिनट तक पकाए और बीच बीच में चलाते रहें I
- 10
अब मुगलई शाही पनीर व्हाइट क्रीमी ग्रेवी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे धनिया पत्ती या केसर डालकर सजाएँ और इसे नान, रोटी, पराठा, राइस किसी के भी साथ रखकर परोसें I
- 11
मुझे पूरी आशा है कि आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आयेगी । आप इसे जरूर बनायें और बनाकर मेरे साथ फोटो जरूर शेयर करें I धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)