आलू टिक्की (Aloo tikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में उबले व ठंडे आलू को डालकर उसमें कटा हुआ पुदीना डालें। आप चाहें तो इसमें कटा हुआ धनिया भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 2
इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, काला नमक, सादा नमक, आधा चम्मच नींबू का रस, चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो चावल के आटे की जगह सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 3
अब आप इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथों में गोल-गोल बनाएं फिर हल्के हाथों से थोड़ा सा दबा दें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें।
- 4
अब आप एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि आप टिक्की को धीमी आंच पर ही सेंके। इससे आपकी टिक्की अंदर तक सिकेगी और बेहद क्रिस्पी बनेगी
- 5
यह एक तरफ से सिक जाए और ब्राउन हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेके। जब यह सिक जाए तो आप इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स