साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग(sabudane ki pudding recipe in Hindi)

#np4
होली का त्योहार रंगों से भरा त्योहार होता है जिसमें सभी लोग भेद भाव छोड़कर एक दूसरे के रंग में रंग जाते हैं चाहे वो छोटे हो या बड़े।
इस त्योहार में सभिके घर पर बहुत सारे मिठाईयां और पकवान भी बनते है। मैंने होली स्पेशल ये साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग बनाई है जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए देखते है इसकी रेसीपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए -
- 2
सबसे पहले साबुदाने को अच्छे से धोकर पूरी रात भिगोकर रख दीजिए।
- 3
अब दूध को उबलने के लिए रख दीजिए और जब दूध में उबाल आजाए तो भिगोएं हुवे साबूदाने को दूध में डालकर और उसमे चीनी मिलाकर पकने के लिए रख दीजिए।
- 4
जब साबूदाने में दूध उबल कर आधी बन जाए और साबूदाने भी पक जाए तो उसमे कंदेंस मिल्क और इलाइची पाउडर मिक्स करके उसमे से आधी खीर निकाल कर अलग रख दीजिए।
- 5
अब १ कप दूध में २ चम्मच कस्टर्ड पाउडर मिलाकर आधी साबूदाने की खीर में मिक्स करे और २-३ मिनट उबाल कर फिर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 6
अब एक कप दूध में ४ चम्मच कस्टर्ड पाउडर और चुकंदर का रस मिलाकर बाकी आधी साबूदाने की खीर में मिक्स करके २-३ मिनट उबालकर फिर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 7
बस अब गिलास में गुलाबी रंग के साबुदाने की कस्टर्ड डाले और ऊपर से नॉर्मल वाली साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग डालकर ऊपर से बारीक कटी पिस्ता और गुलाब के पंखुड़ी से सजाकर फ्रिज में रखकर ठंडा होने के बाद सबको परोसे।
- 8
बस तैयार है हमारा बहुत ही स्वादिष्ट और ठंडी ठंडी साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग जो सबको बहुत पसंद आयेगी।।
- 9
साबूदाने की कस्टर्ड पुडिंग।।
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)