दही खसखस फिश करी(dahi khuskhus fish curry)

#nv
मछली एक बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक प्रोटीन का सबसे बेहतरीन ओर किफ़ायती स्रोत है मछली बनाने में ज्यादा समय और कुछ विशेष सामाग्री नही लगती हैं इसीलिए इसे झटपट बना के परोसा जा सकता है और मछली की कई प्रकार की स्वादिष्ठ ग्रेवी करी ओर सूखे खाद्य प्रदार्थ भी बनते हैं आज मैं मछली की करी दही पोस्तो मतलब खस खस के साथ मिला के बनाया है ।एस्प भी इसे जाने और आजमाए।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मछली को धोकर नमक हल्दी लगा कि 10 से 15 मिनट रख दे।
- 2
एक पैन में 1 बड़ेचम्मचतेल डालकर सभी मछलियों को तल लें जरूरत के अनुसार थोड़ा तेल और ले सकते है।
- 3
अब टमाटर को छोटे टुकड़ो में काट ले और दही को फेंट लें उसमे हल्दी मिर्च खस खस ओर सरसो का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला ले।
- 4
अब एक कढ़ाई को गर्म करें उसमे 11/2,चम्मच तेल डालें और गर्म होने पे कलौंजी तड़का ले फिर कटा टमाटर और हरीमिर्च चीरा लगा के डाले और भुने।
- 5
टमाटर 3 से 5 मिनट में ही गलने लगेगा थोड़ा सा नमक छिडक के टमाटर अच्छे से भून लें अब दही मसाले का घोल चलाते हुए डाले और 1/२गिलास पानी भी मिला ले।
- 6
धीमी आंच पे करी को 7 से 8 मिनट तक उबलने दे और फिर तली मछली डालकर 1चम्मचसरसो तेल डालकर ढक्कन लगा कि 3 से 4 मिनट ओर पका लें फिर हरी धनिया छिडक के आंच बंद कर दे।और ढक्कन लगा रहने दे।
- 7
गरमा गरम दही पोस्तो फिश करी को चावल के साथ या इच्छानुसार रोटी के साथ सर्व करें और एक नए स्वाद का लुत्फ उठाये ।आशा हैं आपको पसंद आएगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)