चटाई करंजी(chatai karanji recipe in hindi)

चटाई करंजी(chatai karanji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मावा भूनकर ठंडा कर लें, इसमें बूरा, इलाइची पाउडर, किशमिश और चिरौंजी मिलाकर भरावन तैयार कर लें.
- 2
मैदा में मोयन मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें और चार भागों में बाँट लें.
- 3
एक भाग में लाल रंग मिलाकर पानी सेनर्म गूंध लें.दूसरे में नारंगी और तीसरे में हरा खाने वाला रंग मिलाकर आटा गूंधे और एक भाग ऐसा ही गूंध लें. सभी को कुछ देर क़े लिए ढककर रख दें.
- 4
अब हरे, नारंगी, लाल और सफ़ेद आटे से एक एक पूरी बेलकर पट्टीयाँ काट लें.
- 5
सादा आटे से पतली पतली पूरियां बेल लें. एक पूरी तिपाई पर रखकर इस पर हरी और नारंगी पत्तियों से चटाई की डिज़ाइन बना लें और एक कटोरी से गोल काट लें.
- 6
इसे सांचे पर रखकर इसमें भरावन रखें और किनारों पर पानी लगाकर सांचे को बंद कर लें. बाहर निकले अतिरिक्त भाग को हटा दें.
- 7
इस प्रकार अपने मनचाहे रंगों से चटाई की डिज़ाइन बनाकर गुझियाँ भर लें.कुछ पर मैंने बचे आटे से तितली काटकर चिपका दी और डिज़ाइनर गुझियाँ बना ली.
- 8
पैन में तेल गर्म करें और निम्न मध्यम आंच पर गुझियाँ तल लें. बीच में इन्हें पलटते रहें. गुझियों को किचन पेपर पर निकाल लें.
- 9
दिखने में आकर्षक स्वादिष्ट चटाई करंजी और तितली की डिज़ाइन वाली करंजी तैयार हैं. इस होली पर मेहमानों का स्वागत कीजिये चटाई करंजी से 🥰🥰
- 10
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (15)