कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाही में एक तेल डालकर प्याज़ लहसुन और टमाटर हरी मिर्च कटी हुई डालकर चलाएगें। और अब इसमें साबुत लाल मिर्च और हल्दी डाल दे। और भूनकर मसाला ठंडा होने रख दे। अब इसे हरी इलायची डालकर पीस लें ।और अब अलग काजू का पेस्ट बनाले।
- 2
फिर मावा को अच्छे से मसाला ले। और इसमे इलायची पाउडर और काली मिर्च और चुटकीभर पीला रंग और नमक मिला लें।
- 3
अब पनीर को मनचाहे आकार में काट ले। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने रख दें। चुटकी भर कसूरी मेथी और बड़ी इलायची डालकर चला लें। और पिसा हुआ मसाला डालकर और शाही पनीर मसालाऔर नमक डालकर अच्छे से पकाए। जब ये तेल छोड़ दे तब काजू का पेस्ट डाल दें। और कुछ मिनट पकाए,थोड़ी गाढ़ी ग्रेवी होने पर गैस बंद कर दे। और अमूल क्रीम डाल दें। और पनीर डाल दें। और ढककर रख दें। मनचाहे तरीके से परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14807022




कमैंट्स (3)