मिनी समोसा (mini samosa recipe in Hindi)

Sudha Singh @cook_27610626
मिनी समोसा (mini samosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन मे आटा ले उसमे 2 टेबल स्पून तेल 1/4 टी स्पून अजवाइन कलौंजी और नमक डालकर आटा गूथ ले।10-15 मिनट के लिए रख दे।
- 2
उसके बाद एक मिक्सर जार मे मिक्स नमकीन डालकर हल्का दरदरा पिस ले।उसके बाद उसमे बाद उसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
- 3
अब आटे मे से छोटे-छोटे लोई बना ले।अब एक लोई ले उसे इस तरह बेल ले और बीच से दो टुकडा कर दे जैसा दिखाया गया है।
- 4
अब एक भाग ले उसे तिकोन बनाये,तिकोन बनाते समय दोनो सिरे पानी से चिपका ले।
- 5
तिकोन मे स्टफ़िंग भरकर समोसा का आकार दे।
- 6
अब एक कढाई मे तेल गर्म करे जब तेल गर्म हो जाए तो आचं को मिडियम कर समोसा को ब्राउन होने तक तल ले और गैस बन्द कर दे ।
- 7
तो लिजिए गर्मागर्म समोसा खाने के लिए एकदम तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14967752















कमैंट्स (5)